केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावतSocial Media

मूसेवाला की हत्या के जिम्मेदार पंजाब के CM मान हैं: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Musewala) की रविवार को हत्या के बाद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने रिएक्शन दिया है।

राज एक्सप्रेस। पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Musewala) की रविवार को हत्या के बाद उनकी सुरक्षा कम किये जाने को लेकर राज्य में विपक्षी दलों ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर उंगली उठा रही है। हाल ही में इस मामले पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने रिएक्शन दिया है।

मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कही यह बात:

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीएम भगवंत मान को लेकर कहा कि, "सिद्धू मूसेवाला की जिस तरह से हत्या की गई है, उसके लिए ज़िम्मेदार पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हैं। मुख्यमंत्री और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को तुरंत पद स इस्तीफा देना चाहिए। वे (भगवंत मान) किस मुंह से पीड़ित परिवार के साथ खड़े होंगे।"

बता दें कि, कांग्रेस नेता और पंजाबी गायक शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की मानसा जिले में अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अज्ञात हमलावरों ने अचानक से सिद्धू मूसेवाला पर एके-47 से करीब 30 राउंड फायरिंग की, ज‍िसमें मूसेवाला की मौत हो गई।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर जताया दुख:

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर सिंगर के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि, "प्रतिभाशाली गायक, युवा आइकॉन और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला जी की हत्या की खबर बहुत ही पीड़ादाई है। इस घटना ने हम सबको हैरान कर दिया। उनके परिजनों और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं।"

उन्होंने अपने अगले ट्वीट में कहा कि, "सिद्धू मूसेवाला जी एक प्रतिभावान कलाकार थे, जिन्होंने पूरी दुनिया में देश और पंजाब का नाम रोशन किया। आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब की कानून व्यवस्था को जंगलराज में बदल दिया है और सुरक्षा व्यवस्था को राजनीतिक पसंद-नापसंद के हवाले कर दिया है।"

उन्होंने आगे कहा कि, "कांग्रेस पार्टी अपने एक-एक नेता और कार्यकर्ता को यकीन दिलाना चाहती है कि हम अपनी पार्टी के निष्ठावान नेता की न्याय की लड़ाई की आवाज को पुरजोर तरीके से उठाएंगे।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com