प्रियंका वाड्रा ने महर्षि वाल्मीकि आश्रम में पहुंच कर झाड़ू लगाई
प्रियंका वाड्रा ने महर्षि वाल्मीकि आश्रम में पहुंच कर झाड़ू लगाईSocial Media

दलित विरोधी योगी ने दिखायी जातिवादी मानसिकता : प्रियंका गांधी

लखनऊ, उत्तर प्रदेश : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जातिवादी बयान देकर अपनी दलित विरोधी मानसिकता दिखाई है।

लखनऊ, उत्तर प्रदेश। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जातिवादी बयान देकर अपनी दलित विरोधी मानसिकता दिखाई है।

प्रियंका वाड्रा ने इंदिरा नगर के लवकुश नगर में महर्षि वाल्मीकि आश्रम में पहुंच कर झाड़ू लगाई और कहा कि करोड़ों महिलाओं और सफाई कर्मियों का रोज झाड़ू लगाना सफाई और स्वाभिमान का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने जातिवादी बयान देकर अपनी दलित विरोधी मानसिकता दिखाई है। कल उप्र की सभी जिला कांग्रेस कमेटियां भगवान वाल्मीकि मंदिर में सफाई करेंगी। देश के करोड़ों दलितों और महिलाओं का अपमान भारत बर्दाश्त नहीं करेगा।

कांग्रेस महासचिव ने कहा, "संकीर्णता, अन्याय का प्रतिकार स्वाभाविक रूप से मेरे रक्त है। अहिंसा व सत्य का आग्रह स्वच्छता की पहली सीढ़ी है, जिसे संकीर्ण मानसिकता के व्यक्ति कभी नही समझ सकते।"

पार्टी के मीडिया संयोजक अशोक सिंह ने बताया कि योगी आदित्यनाथ का संकीर्ण बयान उनकी जातिवादी मानसिकता को दर्शाता है। संविधान का अनुच्छेद 14 व 25 भारतीय नागरिकों में किसी तरह के भेदभाव को स्वीकार नहीं करता चाहे उसका लिंग, जाति व धर्म कोई हो, लेकिन जिस तरह संविधान की शपथ लेकर सत्ता के उच्च पद पर विराजमान मुख्यमंत्री ऊंच-नीच की भावना से भरी ओछी टिप्पणी कर रहे हैं वह खुले आम संविधान का अपमान है।

श्री सिंह ने कहा कि श्रीमती वाड्रा उत्तर प्रदेश की जनता के दिलों दिमाग में छा चुकीं है, जिससे विचलित होकर योगी आदित्यनाथ ने आज ना सिर्फ प्रियंका गांधी को अपमानित करने का प्रयास किया बल्कि देश की करोड़ों महिलाओं और दलितों को अपमानित किया है। श्री योगी को अपने इस बयान पर माफी मांगनी चाहिए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com