कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने ली भाजपा की सदस्यता
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने ली भाजपा की सदस्यताSocial Media

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने ली भाजपा की सदस्यता

उत्तराखंड काँग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, अजय भट्ट और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सदस्यता ग्रहण कराई।

देहरादून, उत्तराखंड। उत्तराखंड काँग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। उन्हें पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, अजय भट्ट और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सदस्यता ग्रहण कराई।

इस अवसर पर श्री उपाध्याय ने कहा कि वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में आए हैं, यह सुखद अहसास है। यानी यह संगठन जिस नाम का है, उसी रूप का भी है। यहां कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं होता। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन में एक गिलहरी के रूप में अजय भट्ट, अजय टम्टा के साथ कार्य किया और हम राजनीतिक दृष्टि से अलग-अलग पार्टी में थे, परंतु हमारा देह एक ही था। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जिस मकसद से बना है, उस कार्य को मिलकर पूर्ण करें। मुझे पूर्ण विश्वास है आने वाले दिनों में हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड को भारत राष्ट्र के सबसे अग्रणी राज्यों में देखेंगे।

श्री उपाध्याय ने कहा कि सार्वजनिक जीवन का एक ही ध्येय उत्तराखंड अपने शिखर को प्राप्त करें। यहां की गंगा को देखने के लिए पूरा विश्व आता है, उसी प्रकार राज्य के प्रत्येक भूभाग पर इस प्रकार का सार्वजनिक विकास हो कि उसकी चर्चा पूरे विश्व में हो। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में प्रगति का सोपान तय करें ऐसा ऐसा हमारा सूक्ष्म प्रयास रहेगा। जल-जंगल के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ेंगे और 45 साल तक जिस प्रकार सार्वजनिक जीवन में एक भावना के रूप में कार्य किया है उसको पूर्ण करने का प्रयास।

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा के विचारों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों से प्रेरित होकर आज किशोर उपाध्याय पार्टी परिवार के सदस्य बन गए हैं। वह पिछले चार वर्षों से भाजपा और प्रधानमंत्री की नीतियों से प्रेरित होकर अलग-अलग मंचों से कई बार प्रशंसा कर चुके हैं। हमारे विकास के कार्यों को नई गति देने के लिए अपना वह प्रमुख प्रयास करेंगे।

श्री उपाध्याय के साथ कई जिलों में भी दूसरे दलों के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा की सदस्य्ता ली। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे उसमें मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, अजय टम्टा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन, अनिल गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री पुनीत मित्तल व गणमान्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com