18 साल की पलक कोहली ने टोक्यो पैरालम्पिक के लिए किया क्वालीफाई

भारत की 18 वर्षीय पलक कोहली ने टोक्यो पैरालम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है और इसके साथ ही वह पैरालम्पिक के लिए क्वालीफाई करने वाली सबसे युवा पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी बन गयी हैं।
18 साल की पलक कोहली ने टोक्यो पैरालम्पिक के लिए किया क्वालीफाई
18 साल की पलक कोहली ने टोक्यो पैरालम्पिक के लिए किया क्वालीफाईSocial Media

राज एक्सप्रेस। भारत की 18 वर्षीय पलक कोहली ने टोक्यो पैरालम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है और इसके साथ ही वह पैरालम्पिक के लिए क्वालीफाई करने वाली सबसे युवा पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी बन गयी हैं। पलक कोहली दो स्पर्धाओं में पैरालम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। पलक कोहली ने एस एल3- एसयू 5 महिला युगल स्पर्धा के लिए क्वालीफाई किया है। पलक कोहली ने अनुभवी पारुल परमार के साथ यह योग्यता हासिल की है। स्पैनिश पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2021 की समाप्ति के बाद यह घोषणा की गयी। हालांकि कोविड यात्रा दिशा निर्देशों के चलते भारतीय दल इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पाया।

12 अगस्त 2002 को पंजाब के जालंधर शहर में जन्मी पलक कोहली ने 18 साल की उम्र में अपनी प्रतिबद्धता और समर्पण के बलबूते पैरालम्पिक में जगह बनायी है। विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर मौजूद पलक कोहली और पारुल परमार इन खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली भारत की पहली पैरा शटलर्स बन गयी हैं। पैरा बैडमिंटन इस वर्ष पैरालम्पिक में अपना पदार्पण करेगा।

पलक कोहली ने पैरालम्पिक में जगह बनाने की खबर मिलते ही कहा , ''मुझे आज आधिकारिक जानकारी मिली है और मैं इस खबर को सुनकर बहुत ही रोमांचित हूं।'' पलक कोहली और पारुल परमार मौजूदा समय में लखनऊ स्थित गौरव खन्ना एक्सकेलिया बैडमिंटन अकादमी में ट्रेनिंग करती हैं जो भारत की पहली प्रोफेशनल पैरा बैडमिंटन अकादमी है।

डिस्क्लेमर : यह आर्टिकल न्यूज एजेंसी फीड के आधार पर प्रकाशित किया गया है। इसमें राज एक्सप्रेस द्वारा कोई संशोधन नहीं किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com