इतिहास में सबसे बड़ा होगा 2022 Qatar विश्व कप : Cafu

ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर काफू के अनुसार कतर में आयोजित होने वाला 2022 विश्व कप इतिहास में अब तक के सबसे महान संस्करणों में से एक के रूप में दर्ज हो सकता है।
इतिहास में सबसे बड़ा होगा 2022 Qatar विश्व कप : Cafu
इतिहास में सबसे बड़ा होगा 2022 Qatar विश्व कप : CafuSocial Media

राज एक्सप्रेस। ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर काफू के अनुसार कतर में आयोजित होने वाला 2022 विश्व कप इतिहास में अब तक के सबसे महान संस्करणों में से एक के रूप में दर्ज हो सकता है। पूर्व राइट-बैक ब्राजील के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक है और उन्होंने 1994 और 2002 में अपनी कप्तानी में ब्राजील को विश्व कप जिताया था। एक खिलाड़ी के रूप में 2002 में दक्षिण कोरिया/जापान में एशिया के पहले विश्व कप का अनुभव रखने वाले काफू को लगता है कि अगले साल महाद्वीप का दूसरा विश्व कप ऐतिहासिक होगा। उन्होंने विशेष रूप से मेजबान कतर की प्रशंसा की और विश्व कप के लिए स्टेडियम निर्माण और सुविधाओं के मामले में उनके द्वारा की गई प्रगति की ओर इशारा किया।

कतर विरासत के एम्बेसडर ने कतर की सर्वोच्च समिति से कहा, महामारी से पहले मेरी पिछली यात्रा के बाद से कतर बहुत बदल गया है। हर साल देश इतनी तेज गति से आगे बढ़ता है कि यह एक नए शहर या देश का दौरा करने जैसा है। बुनियादी ढांचा (विश्व कप के लिए) अब 95 प्रतिशत पूरा हो गया है। ऐसे में वह अगले साल के विश्व कप के लिए लगभग तैयार हैं और मुझे विश्वास है कि यह इतिहास में सबसे महान विश्व कप में से एक होगा।

काफू ने कहा, जिस तरह से कतर ने यह सुनिश्चित करने के लिए खुद को समर्पित किया है कि यह एक अद्भुत टूर्नामेंट है, मैं बहुत प्रभावित हूं। 51 वर्षीय काफू न केवल सुविधाओं से बल्कि इस तथ्य से भी प्रभावित थे कि 2022 विश्व कप के लिए सभी आठ आयोजन स्थल एक दूसरे से एक घंटे की दूरी के भीतर स्थित हैं। काफू को लगता है कि यह खिलाड़ियों और प्रशंसकों दोनों के लिए गेम-चेंजर साबित होगा।

काफू ने यह भी महसूस किया कि कतर में ब्राजील बेहतर प्रदर्शन कर सकता है और नेमार के नेतृत्व वाली एक प्रतिभाशाली टीम उनके द्वारा जीते विश्व कप के 20 साल बाद फिर से चैंपियन बन सकती है। उन्होंने कहा,ब्राजील हमेशा विश्व मंच पर एक बहुत ही प्रतिस्पर्धी टीम होगी क्योंकि एक देश के रूप में हम फुटबॉल से प्यार करते हैं और हमेशा प्रतिभाशाली खिलाड़ी पैदा करते हैं। ब्राजील की मौजूदा टीम को शानदार खेलों और शानदार परिणामों की लंबी श्रृंखला की जरूरत है और मुझे लगता है कि इससे एक बार फिर बड़ी उपलब्धियां हासिल होंगी।

डिस्क्लेमर : यह आर्टिकल न्यूज एजेंसी फीड के आधार पर प्रकाशित किया गया है। इसमें राज एक्सप्रेस द्वारा कोई संशोधन नहीं किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com