महेंद्रसिंह धोनी के वो 5 रिकॉर्ड्स जो शायद ही कभी टूटें
महेंद्रसिंह धोनी के वो 5 रिकॉर्ड्स जो शायद ही कभी टूटेंSyed Dabeer Hussain - RE

महेंद्र सिंह धोनी के वो 5 रिकॉर्ड्स जो शायद ही कभी टूटें, जानिए इनके बारे में

क्रिकेट के इतिहास में खुद को हर मुश्किल पर साबित करने वाले महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। क्रिकेट के इतिहास में उनके नाम आज भी ऐसे रिकॉर्ड दर्ज हैं जिनका टूटना मुश्किल है।

राज एक्सप्रेस। भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों का जब कभी जिक्र होता है तो इनमें सबसे पहला नाम आता है महेंद्र सिंह धोनी का। उन्होंने अपने खेल से ना केवल लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है, बल्कि क्रिकेट इतिहास में ऐसे कई रिकार्ड्स भी दर्ज किए हैं जिन्हें आज तक कोई और क्रिकेटर नहीं तोड़ पाया है। उनके खेल और बेहतरीन फैसलों के चलते ही उन्हें कैप्टन कूल के नाम से भी जाना जाता है। आज हम आपको माही उर्फ़ महेंद्र सिंह धोनी के उन रिकार्ड्स के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें तोड़ना किसी के लिए आसान नहीं है।

वनडे में सबसे ज्यादा बार नॉटआउट :

वनडे क्रिकेट खेलते हुए धोनी के नाम सबसे ज्यादा बार नाबाद रहने का रिकॉर्ड है। वे अपने पूरे करियर के दौरान 84 बार नॉट आउट रहे। जोकि किसी भी खिलाड़ी के लिए एक बड़ी बात है।

तीन बार आईसीसी ट्रॉफी की अपने नाम :

महेंद्र सिंह धोनी के नाम ऐसे भारतीय कप्तान के तौर पर दर्ज है जिन्होंने अपने करियर में आईसीसी की तीन ट्रॉफी जीती। सबसे पहले उन्होंने साल 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया। इसके बाद साल 2011 में वनडे विश्व कप और साल 2013 के दौरान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को जीता।

कप्तानी के रिकॉर्ड :

भारतीय टीम का कप्तान रहने के मामले में भी धोनी किसी से पीछे नहीं हैं। वे भारत की तरफ से सबसे अधिक बार कप्तान रह चुके हैं। धोनी ने अपने क्रिकेट करियर में 60 बार टेस्ट, 200 बार वन-डे और 72 बार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी संभाली है।

स्टंपिंग का रिकॉर्ड :

यह तो सभी जानते हैं कि धोनी एक बेहतरीन विकेटकीपर हैं। उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक बार स्टंपिंग किए जाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। दरअसल धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 192 बार स्टम्पिंग की है। वहीं टेस्ट में यह संख्या 38, वनडे में 120 और टी-20 में 34 है।

सिक्स के साथ जीते मैच :

महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 359 बार सिक्स लगाए। इन सिक्स में टेस्ट के 70, वनडे के 229 और टी-20 अंतरराष्ट्रीय के 52 सिक्स शामिल हैं। इनमें से वनडे में 9 मौके ऐसे भी आए, जब धोनी ने टीम को सिक्स मारकर मैच जिताया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com