Asia Cup : विराट कोहली का 71वां शतक, भारत ने बनाए 212
Asia Cup : विराट कोहली का 71वां शतक, भारत ने बनाए 212Social Media

Asia Cup : विराट कोहली का 71वां शतक, भारत ने बनाए 212 रन

भारत ने विराट कोहली (122 नाबाद) के शतक और केएल राहुल (62) के अर्द्धशतक की बदौलत अफगानिस्तान को एशिया कप के सुपर-4 मैच में गुरुवार को 213 रन का लक्ष्य दिया।

दुबई। भारत ने विराट कोहली (122 नाबाद) के शतक और केएल राहुल (62) के अर्द्धशतक की बदौलत अफगानिस्तान को एशिया कप के सुपर-4 मैच में गुरुवार को 213 रन का लक्ष्य दिया। विराट कोहली ने आखिरकार अपना 71वां शतक जड़ते हुए 61 गेंदों पर 12 चौकों और छह छक्कों की बदौलत 122 रन बनाए। विराट ने 1020 दिनों के बाद अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा, जबकि उनका आखिरी शतक 23 नवंबर 2019 को बंगलादेश के खिलाफ खेले गये टेस्ट मैच में आया था।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को केएल राहुल और विराट कोहली ने शानदार शुरुआत दिलायी और पहले विकेट के लिये 119 रन जोड़े। राहुल ने आउट होने से पहले 41 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की बदौलत 61 रन बनाए। तीसरे स्थान पर आए सूर्यकुमार यादव ने पहली गेंद पर छक्का लगाया, लेकिन दूसरी गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।

इसके बाद विकेट पर आए ऋषभ पंत ने विराट का साथ दिया और दोनों ने चौथे विकेट के लिए 42 गेंदों पर 87 रन की साझेदारी की। ऋषभ पंत ने इस साझेदारी में सिर्फ 20 रन बनाए। कोहली ने 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का जड़कर 84 पारियों बाद अंतरराष्ट्रीय शतक बनाया। कोहली ने आखिरी ओवर में दो छक्के और एक चौका जड़ते हुए भारत को 20 ओवर में 212 रन तक पहुंचाया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co