अमेरिका लगातार चौथी बार बास्केटबॉल में वहीं, नॉर्वे ने बीच वालीबॉल में जीता स्वर्ण

अमेरिका ने फ्रांस को शनिवार को नजदीकी और रोमांचक संघर्ष में 87-82 से हराकर लगातार चौथी बार टोक्यो ओलम्पिक में पुरुष बास्केटबाल टूर्नामेंट का स्वर्ण पदक जीत लिया।
अमेरिका लगातार चौथी बार बास्केटबॉल में वहीं, नॉर्वे ने बीच वालीबॉल में जीता स्वर्ण
अमेरिका लगातार चौथी बार बास्केटबॉल में वहीं, नॉर्वे ने बीच वालीबॉल में जीता स्वर्णSocial Media

टोक्यो। अमेरिका ने फ्रांस को शनिवार को नजदीकी और रोमांचक संघर्ष में 87-82 से हराकर लगातार चौथी बार टोक्यो ओलम्पिक में पुरुष बास्केटबाल टूर्नामेंट का स्वर्ण पदक जीत लिया। अमेरिका की जीत में केविन डूरंत ने सर्वाधिक 29 अंक बनाये। अमेरिकी टीम शुरुआत में 6-12 से पिछड़ रही थी लेकिन डूरंत के पहले तीन पॉइंटर ने अमेरिका को 15-15 से बराबरी दिला दी। अमेरिका ने पहले क्वार्टर में 22-18 की बढ़त बना ली थी और फिर 39-26 से आगे हो गए थे। उन्होंने आधे समय तक 44-39 की बढ़त बना ली थी। डूरंत ने पहले हाफ में 21 अंक बटोरे थे।

फ्रांस ने तीसरे क्वार्टर में अमेरिका की बढ़त को कमकर 63-71 कर दिया। फ्रांस ने फिर इस फासले का और कमकर 70-73 कर दिया लेकिन अमेरिका अपनी बढ़त को बनाये रखने में कामयाब रहा और स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

बीच वालीबॉल में नॉर्वे ने जीता स्वर्ण :

एंडर्स बर्नत्सेन मोल और सोरम क्रिश्चियन सैंडली के शानदार खेल की बदौलत नॉर्वे ने यहां शनिवार को रूसी ओलंपिक समिति (आरओसी) को हरा कर बीच वालीबॉल में स्वर्ण पदक जीता। टोक्यो ओलंपिक 2020 में नॉर्वे का यह तीसरा स्वर्ण और ओवरऑल छठा पदक है। नॉर्वे ने मैच में आरओसी को सीधे सेटों में 2-0 से हराया। शुरुआत से ही नॉर्वे के मोल और सैंडली आरओसी के वियाचेस्लाव कसीसिलनिकोव और ओलेग स्टोयानोवस्की से बेहतर दिखे, हालांकि रूसी खिलाड़ियों ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन नॉर्वे की इस जोड़ी ने पहले और दूसरे सेट में क्रमश: 21-17 और 21-18 के स्कोर के साथ जीत हासिल कर स्वर्ण अपने नाम कर लिया, जबकि आरओसी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co