बंगलादेश ने जापान पर नौ विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की
बंगलादेश ने जापान पर नौ विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज कीSocial Media

Under-19 Cricket Asia Cup : बंगलादेश ने जापान पर नौ विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की

बंगलादेश ने सोमवार को अंडर-19 क्रिकेट एशिया कप में ग्रुप बी के मुकाबले में जापान को नौ विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

हाइलाइट्स :

  • अंडर-19 क्रिकेट एशिया कप 2023।

  • बंगलादेश और जापान के बीच मुकाबला।

  • बंगलादेश ने जापान को नौ विकेट से हराया।

दुबई। बंगलादेश ने सोमवार को अंडर-19 क्रिकेट एशिया कप में ग्रुप बी के मुकाबले में जापान को 99 रन पर समेटने के बाद आशिकुर रहमान शिबली के नाबाद 55 रनों की अर्धशतकीय पारी बदौलत 11.2 ओवर में 100 रन बनाकर नौ विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। बंगलादेश के लिए जिशान आलम ने 16 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाये। उन्हें आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर हिंज ने बोल्ड आउट किया। आशिकुर रहमान शिबली ने 45 गेंदों में आठ चौकों की मदद से नाबाद 55 रन बनाये। चौधुर मोहम्मद रिजवान 10 रन पर नाबाद रहे। जापान की ओर से एक मात्र विकेट हिंज को मिला।

इससे पहले आज यहां बंगलादेश ने टॉस जीतकर जापान को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जापान की टीम मुकाबले में शुरु से आखिर तक संघर्ष करती हुई देखी गई। उसका कोई भी खिलाड़ी 20 रन भी नहीं बना सका। जापान की ओर से सबसे अधिक 18 रन निहार परमार ने बनाये। किफर लेक ने 17 रन और कजुमा काटो-स्टैफोर्ड 13 रन ही दहाई अंक तक पहुंच सके। इसके अलावा आदित्य फड़के, ह्यूगो केली और हिरोटाके ने आठ-आठ रन का योगदान दिया। 99 रन के स्कोर में 15 रन अतिरिक्त के रूप में आये।

बंगलादेश की ओर से महफुजुर रहमान रब्बी और अरिफुल इस्लाम को दो-दो विकेट मिले। इकबाल हुसैन इमोन, मारुफ मृधा, रोहनाट डौला बोरसन, शेख पावेज जिबोन और चौधुर मोहम्मद रिजवान को एक-एक विकेट मिला।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com