BCCI ने किया महिला क्रिकेट के सालाना करार का ऐलान
BCCI ने किया महिला क्रिकेट के सालाना करार का ऐलानSyed Dabeer Hussain - RE

BCCI ने किया महिला क्रिकेट के सालाना करार का ऐलान, जानिए किन खिलाड़ियों को मिली जगह?

बीसीसीआई ने अपने सालाना करार में 17 महिला खिलाड़ियों को जगह दी है। इन 17 खिलाड़ियों में से 7 खिलाड़ी ऐसी हैं, जिन्हें पहली बार कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया है।

राज एक्सप्रेस। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अगले एक साल के लिए भारतीय सीनियर महिला क्रिकेट टीम के केंद्रीय सालाना कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई ने अपने सालाना करार में 17 महिला खिलाड़ियों को जगह दी है। इन 17 खिलाड़ियों में से 7 खिलाड़ी ऐसी हैं, जिन्हें पहली बार कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया है। वहीं पांच खिलाड़ी ऐसी भी हैं, जिन्हें कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया है। तो चलिए जानते हैं कि बीसीसीआई के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में किन-किन महिला खिलाड़ियों को जगह मिली है।

A ग्रेड :

बता दें कि बीसीसीआई के सालाना कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार A ग्रेड में शामिल महिला खिलाड़ियों को 50 लाख रूपए सालाना दिए जाएंगे। A ग्रेड में तीन महिला खिलाड़ियों हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा और स्मृति मंधाना को शामिल किया गया है।

B ग्रेड :

बीसीसीआई के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में 5 महिला खिलाड़ियों को B ग्रेड में शामिल किया गया है। इन खिलाड़ियों को 30 लाख रूपए सालाना दिए जाएंगे। B ग्रेड में शामिल महिला खिलाड़ियों के नाम रेणुका ठाकुर, जेमिमा रोड्रिग्ज, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष और राजेश्वरी गायकवाड़ हैं।

C ग्रेड :

बीसीसीआई के सालाना कॉन्ट्रैक्ट की C ग्रेड में शामिल महिला खिलाड़ियों को 10 लाख रूपए सालाना दिए जाएंगे। इस बार C ग्रेड में कुल 9 महिला खिलाड़ियों को जगह मिली है। उन महिला खिलाड़ियों के नाम मेघना सिंह, देविका वैद्य, सबिनेनी मेघना, अंजली सरवनी, पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, राधा यादव, हरलीन देओल और यास्तिका भाटिया हैं।

इन पांच खिलाड़ियों को लगा झटका :

बीसीसीआई के सालाना कॉन्ट्रैक्ट से पांच महिला खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है। पिछले साल A ग्रेड में शामिल पूनम यादव को इस बार कॉन्ट्रैक्ट में जगह नहीं मिली है। इसी तरह पिछले साल B ग्रेड में शामिल रही तान्या भाटिया को इस बार कॉन्ट्रैक्ट में शामिल नहीं किया गया है। इनके अलावा पूनम राउत भी इस बार कॉन्ट्रैक्ट में अपनी जगह नहीं बना पाई हैं। पिछले साल C ग्रेड में शामिल पूनम ने साल 2021 के बाद से भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है। वहीं पिछले साल B ग्रेड में शामिल शिखा पांडे और C ग्रेड में शामिल अरुंधति रेड्डी को भी इस बार सालाना करार से बाहर कर दिया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com