BCCI के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने अपने पद से दिया इस्तीफा
BCCI के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने अपने पद से दिया इस्तीफाSocial Media

BCCI के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने अपने पद से दिया इस्तीफा, जय शाह ने किया स्वीकार

BCCI के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा (Chetan Sharma) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि, BCCI के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा अपने पद से इस्तीफा दिया।

राज रक्सप्रेस। BCCI के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा (chief selector Chetan Sharma) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि, BCCI के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा बोर्ड सचिव जय शाह को भेज दिया। वहीं, रिपोर्ट की मानें, तो जय शाह ने चेतन शर्मा के इस्तीफे को स्वीकार भी कर लिया है।

बता दें कि, बीसीसीआई बोर्ड के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा का हाल ही में एक स्टिंग ऑपरेशन वायरल हुआ था। इस वीडियो में वो कई राज खोलते नजर आ रहे थे, अब उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी एएनआई के जरिए सामने आई है। वहीं, यह भी बताया गया है कि, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है।

चेतन शर्मा ने किए थे कई खुलासे:

बता दें कि, चेतन शर्मा का हाल ही में एक न्‍यूज चैनल ने स्टिंग ऑपरेशन किया था, जिसमें प्रमुख चयनकर्ता ने कई खुलासे किए थे। चेतन शर्मा ने इस दौरान सौरव गांगुली और विराट कोहली के बीच विवाद से लेकर खिलाड़‍ियों के फिट होने के लिए इंजेक्‍शन के उपयोग करने तक के राज खोले थे। चेतन शर्मा ने यह भी बताया था कि, हार्दिक पांड्या कप्‍तानी के लिए उनसे घर पर मिलने आते थे। वहीं, बीसीसीआई की तरफ से साफ हो गया था कि, चेतन शर्मा के खिलाफ एक्‍शन लिया जाएगा।

वहीं, अगर चेतन शर्मा के बारे में बात करे, तो चेतन शर्मा का बतौर सेलेक्टर पहला कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद खत्म हो गया था। इसके बाद फिर से उनको दूसरे कार्यकाल के लिए भी चीफ सेलेक्टर नियुक्त किया गया था। उनकी नियुक्ति को दो महीने का समय भी तकरीबन नहीं हुआ था, लेकिन अब उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com