बीसीसीआई ने जारी की अनुबंध सूची - हार्दिक व पंत ग्रेड 'ए' में पहुंचे

भारतीय आलराउंडर हार्दिक पांड्या व ऋषभ पंत गुरूवार को जारी हुई भारत की अनुबंध सूची अक्टूबर 2020 से सितम्बर 2021 में ग्रेड बी तीन करोड़ रुपए से सुधार कर ग्रेड ए पांच करोड़ रुपए में शामिल कर लिए गए हैं।
बीसीसीआई ने जारी की अनुबंध सूची - हार्दिक व पंत ग्रेड 'ए' में पहुंचे
बीसीसीआई ने जारी की अनुबंध सूची - हार्दिक व पंत ग्रेड 'ए' में पहुंचेSocial Media

राज एक्सप्रेस। भारतीय आलराउंडर हार्दिक पांड्या व ऋषभ पंत गुरूवार को जारी हुई भारत की अनुबंध सूची अक्टूबर 2020 से सितम्बर 2021 में ग्रेड बी तीन करोड़ रुपए से सुधार कर ग्रेड ए पांच करोड़ रुपए में शामिल कर लिए गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई ने अनुबंध सूची जारी की जिसमें मुंबई के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने ऑस्ट्रेलिया के अपने शानदार प्रदर्शन के बलबूते ग्रेड सी एक करोड़ रुपए से ग्रेड बी में पहुंच गए हैं जबकि भुवनेश्वर कुमार के चोट के कारण काफी समय मैदान से बाहर रहने और देश में तेज गेंदबाजों की बढ़ती सूची को देखते हुए मेरठ के भुवनेश्वर ग्रेड बी में खिसक गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया दौरे में हीरो बने शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज को ग्रेड सी का अनुबंध दे दिया गया है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चोटिल रवींद्र जडेजा की जगह अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले अक्षर पटेल को भी ग्रेड सी में रखा गया है। ग्रेड सी के सफेद बॉल के खिलाड़ी मनीष पांडेय और केदार जाधव को कोई अनुबंध नहीं दिया गया है।

भारत की कलाई के स्पिन जोड़ीदार कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल अनुबंध में ग्रेड सी में फिसल गए हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली, सीमित ओवरों के उपकप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बीसीसीआई के ए प्लस सात करोड़ रुपए में बने हुए हैं। बीसीसीआई ने तीन खिलाड़ियों को ए प्लस, 10 खिलाड़ियों को ग्रेड ए, पांच खिलाड़ियों को ग्रेड बी और 10 खिलाड़ियों को ग्रेड सी दिया है।

डिस्क्लेमर : यह आर्टिकल न्यूज एजेंसी फीड के आधार पर प्रकाशित किया गया है। इसमें राज एक्सप्रेस द्वारा कोई संशोधन नहीं किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com