बेंगलुरु एफसी भारतीय नौसेना को हरा कर डुरंड कप के नॉकआउट चरण में

नौशाद मूसा की बेंगलुरु एफसी टीम ने भारतीय नौसेना के खिलाफ 5-3 से जीत के साथ 2021 डूरंड कप के नॉकआउट चरण में प्रवेश किया।
बेंगलुरु एफसी भारतीय नौसेना को हरा कर डुरंड कप के नॉकआउट चरण में
बेंगलुरु एफसी भारतीय नौसेना को हरा कर डुरंड कप के नॉकआउट चरण मेंSocial Media

कोलकाता। नौशाद मूसा की बेंगलुरु एफसी टीम ने भारतीय नौसेना के खिलाफ 5-3 से जीत के साथ 2021 डूरंड कप के नॉकआउट चरण में प्रवेश किया। बेंगलुरु एफसी टीम ने युवा भारतीय क्रीड़ांगन मैदान में हाफ टाइम से पहले 0-2 से पिछड़ने के बाद दूसरे हाफ में शानदार वापसी करते हुए भारतीय नौसेना टीम को 5-3 से शिकस्त दी और डुरंड कप के 130वें संस्करण के क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की।

जीजो के 18वें मिनट और श्रेयस के 29वें मिनट में किए गए गोल की बदौलत भारतीय नौसेना ने 2-0 की बढ़त ली, लेकिन इसके बाद मैदान पर बेंगलुुर एफसी का दबदबा रहा। उसने दूसरे हाफ में पांच शानदार गोल किए। सबसे पहला गोल 52वें मिनट में आया जो लियोन ऑगस्टीन ने किया। फिर हरमनप्रीत सिंह ने 60वें मिनट गोल दागा। उन्होंने 80वें मिनट में भी गोल किया। अजय छेत्री ने 73वें और थोई सिंह ने एक मिनट के अतिरिक्त समय में गोल दाग स्कोर को 5-3 किया। नौसेना की तरफ से विजय ने भी तीन मिनट के अतिरिक्त समय में गोल दागा, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ।

बेंगलुरु एफसी के गोलकीपर लारा शर्मा को शुरुआती मिनटों में भारतीय नौसेना के मौकों को गोल में बदलने से रोकने के लिए सतर्क रहना पड़ा। दूसरे छोर पर पांच मिनट तक नौसेना के गोलकीपर शिवशक्ति नारायणन मैदान से बाहर रहे, लेकिन भारतीय नौसेना के डिफेंस ने गेंद को बॉक्स में कम से कम आने देने के लिए अच्छा प्रदर्शन किया। बेंगलुरु एफसी के हरमनप्रीत सिंह को शानदार दो गोलों के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। वहीं बेंगलुरु एफसी ने ग्रुप सी में शीर्ष पर रहते हुए अपना ग्रुप चरण अभियान समाप्त किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com