ब्रुक, फ्रेंकी और जेस को पहली बार मिला न्यूजीलैंड क्रिकेट का केंद्रीय अनुबंध

ब्रुक हालिडे, फ्रेंकी मैके और विकेटकीपर बल्लेबाज जेस मैकफैडेन को पहली बार न्यूजीलैंड की ओर से 2021-22 सत्र के लिए केंद्रीय अनुबंध की पेशकश की गई है।
ब्रुक, फ्रेंकी और जेस को पहली बार मिला न्यूजीलैंड क्रिकेट का केंद्रीय अनुबंध
ब्रुक, फ्रेंकी और जेस को पहली बार मिला न्यूजीलैंड क्रिकेट का केंद्रीय अनुबंधSocial Media

राज एक्सप्रेस। घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म बरकरार रखने वाली न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर ब्रुक हालिडे, फ्रेंकी मैके और विकेटकीपर बल्लेबाज जेस मैकफैडेन को पहली बार न्यूजीलैंड की ओर से 2021-22 सत्र के लिए केंद्रीय अनुबंध की पेशकश की गई है, जिसमें महिला टीम की 18 खिलाड़ी शामिल हैं। इन तीनों महिला खिलाड़ियों के अलावा अनबुंध में तेज गेंदबाज थाम्सिन न्यूटन भी शामिल हैं, जिन्हें पहले 2016-2018 से अनुबंधित किया गया था।

केंद्रीय अनुबंध में ब्रुक हालिडे का नाम आश्चर्य वाली बात नहीं है। वह न्यूजीलैंड महिला टीम की तरफ से 12 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं। इतना हीं नहीं इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में उनके नाम दो अर्धशतक भी हैं। वहीं फ्रेंकी मैके के तौर पर अनुबंध में एक और विकेटकीपर बल्लेबाज शामिल किया गया है। विकेटकीपर केटी मार्टिन पहले से ही अनुबंधित हैं। थाम्सिन न्यूटन की भी तीन साल के बाद अनुबंध सूची में वापसी हुई है। हाल ही में वेलिंगटन ब्लेज के लिए शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्हें अनुबंध में शामिल किया गया है। केटी पर्किन्स, होली हडलस्टन, अन्ना पीटरसन और नताली डोड को आगामी सीजन के लिए अनुबंध की पेशकश नहीं की गई है।

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बॉब कार्टर ने एक बयान में कहा, मैं उन खिलाडियों को बधाई देना चाहता हूं जो वापसी कर रहे हैं। विशेष तौर पर उन खिलाड़ियों को बधाई जो पहली बार अनुबंध में आए हैं। जेस मैकफैडेन एक रोमांचक खिलाड़ी हैं और ड्रीम 11 सुपर स्मैश और हैलीबर्टन जॉनस्टोन शील्ड दोनों में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। हमें अपने विकेटकीपरों को विकसित करने की जरूरत है और जेस ने अब कई सत्रों में अपनी क्षमता दिखाई है। मुझे यकीन है कि वह टीम के लिए बहुत अहम होंगी।

2021-22 अनुबंध : सूजी बेट्स, सोफी डिवाइन, लॉरेन डाउन, मैडी ग्रीन, ब्रुक हालिडे, हेले जेन्सेन, लेह कास्पेरेक, मेली केर, जेस केर, फ्रेंकी मैके, जेस मैकफैडेन, रोजमेरी मायर, केटी मार्टिन, थाम्सिन न्यूटन, हन्नाह रोवे, एमी सैटरथवेट, ली ताहुहू।

डिस्क्लेमर : यह आर्टिकल न्यूज एजेंसी फीड के आधार पर प्रकाशित किया गया है। इसमें राज एक्सप्रेस द्वारा कोई संशोधन नहीं किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com