न्यूजीलैंड में क्रिकेट और हॉकी के मैदान पर कमाल करते भारतीय

भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड की टीम को 4-0 से हरा दिया है। हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने किया कमाल...
न्यूजीलैंड में क्रिकेट और हॉकी के मैदान पर कमाल करते भारतीय
न्यूजीलैंड में क्रिकेट और हॉकी के मैदान पर कमाल करते भारतीय Social Media

राज एक्सप्रेस। न्यूजीलैंड में शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट टीम ने क्रिकेट के मैदान पर एक बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार जीत अर्जित की थी। जिसके बाद अंडर-19 टीम ने भी वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की टीम को हराया था। भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ियों ने इस विजय रथ को जारी ऱखते हुए न्यूजीलैंड की टीम को 4-0 से हरा दिया है। हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने इस बेहतरीन मैच में दो गोल किए। भारतीय टीम ने आज हॉकी मुकाबले में न्यूजीलैंड डेवलपमेंट टीम को 4-0 से हराकर ओलंपिक वर्ष के पहले दौरे का आगाज किया है।

भारतीय टीम की कप्तान रानी रामपाल (Rani Rampal) के दो गोल के अलावा शर्मिला और नमिता टोप्पो (Namita Toppo) ने गोल दागे। भारतीय टीम गुरुवार को ही न्यूजीलैंड पहुंची थी, जिसके बाद उन्होंने आज शनिवार को यहां मुकाबला खेला, उन्हें चार मुकाबले खेलने हैं। इसके अलावा भारतीय महिला हॉकी टीम एक मैच ब्रिटेन से भी खेलेगी।

इस तरह हराया भारतीय महिला हॉकी टीम ने

भारतीय टीम ने इस मैच में 1-0 की बढ़त बनाने के साथ ही लगातार पेनल्टी कार्नर भी हासिल किए थे, लेकिन खिलाड़ी इन्हें गोल में बदलने में नाकाम रहे, भारतीय युवा खिलाड़ी शर्मिला ने तीसरे क्वार्टर में बढ़त बनाई और फिर कप्तान रानी रामपाल ने चौथे क्वार्टर में दूसरा गोल किया, आखिर में नमिता टोप्पो ने भारतीय टीम के लिए चौथा गोल किया।

भारतीय टीम ने कल से लेकर आज में न्यूजीलैंड को बुरी तरह हराया है, जहां भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड को हराया, वहीं अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में टीम ने न्यूजीलैंड को मात दी और अब हॉकी कि महिला खिलाड़ियों ने भी न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त दी है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co