कप्तान विराट ने धोनी के 10 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की

विराट कोहली ने मुंबई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया। बतौर कप्तान टेस्ट में वह एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले चौथे भारतीय कप्तान हैं।
कप्तान विराट ने धोनी के 10 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की
कप्तान विराट ने धोनी के 10 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कीSocial Media

मुंबई। विराट कोहली ने मुंबई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया। बतौर कप्तान टेस्ट में वह एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले चौथे भारतीय कप्तान हैं। इस मामले में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के 10 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की। बतौर कप्तान विराट कोहली 2021 में चार बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। इसमें इंग्लैंड के खिलाफ फरवरी में चेन्नई में खेला गया टेस्ट शामिल है। चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में कोहली शून्य पर आउट हुए थे। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ ही इसी सीरीज में अहमदाबाद में खेले गए टेस्ट की दूसरी पारी में भी कोहली शून्य पर आउट हुए थे। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ 4 अगस्त से नॉटिंघम टेस्ट की दूसरी पारी में भी कोहली शून्य पर आउट हुए थे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने इस साल शून्य पर आउट होने का चौका लगाया। तीनों फॉर्मेट मिलाकर कोहली 2021 कैलेंडर ईयर में पांच बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। चार टेस्ट पारियों को छोड़कर कोहली इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में भी शून्य पर आउट हो चुके हैं। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था।

इससे पहले धोनी 2011 में चार बार टेस्ट में बतौर कप्तान शून्य पर आउट हो चुके हैं। वहीं, भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव 1983 में और दिग्गज स्पिन गेंदबाद बिशन सिंह बेदी 1976 में चार-चार बार बतौर कप्तान शून्य पर आउट हो चुके हैं। विराट न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार शून्य पर आउट हुए। उनके अलावा चेतेश्वर पुजारा भी 0 पर पवेलियन लौटे। पुजारा टेस्ट करियर में 10 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com