लॉकडाउन में जर्मनी में फंसे शतरंज दिग्गज विश्वनाथन आनंद स्वदेश लौटे

भारत के दिग्गज शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद शनिवार को जर्मनी से भारत वापस लौट आए हैं। यात्रा प्रतिबंधों के कारण जर्मनी में फंस गए थे।
लॉकडाउन में जर्मनी में फंसे शतरंज दिग्गज विश्वनाथन आनंद स्वदेश लौटे
लॉकडाउन में जर्मनी में फंसे शतरंज दिग्गज विश्वनाथन आनंद स्वदेश लौटेSocial Media

राज एक्सप्रेस। भारत के दिग्गज शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद (Vishwanathan Anand) शनिवार को जर्मनी से भारत वापस लौट आए हैं। भारतीय ग्रैंडमास्टर और पांच बार के विश्व शतरंज चैंपियन कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते वीजा प्रतिबंधों के कारण जर्मनी में फंस गए थे, लेकिन अब वह भारत लौट चुके हैं।

विश्वनाथन आनंद बुंदेसलीगा चेस टूर्नामेंट खेलने के लिए फरवरी में जर्मनी गए थे, यह आयोजन वैश्विक महामारी के चलते रद्द कर दिया गया था। इसके बाद आनंद को भारत लौटना था, लेकिन लॉकडाउन के चलते वह जर्मनी में फंस गए थे।

विश्वनाथन आनंद के आने की पत्नी ने दी जानकारी

विश्वनाथन आनंद (Vishwanathan Anand) के भारत लौटने की खबर उनकी पत्नी अरुणा विश्वनाथन द्वारा दी गई है। उनकी पत्नी ने कहा कि आनंद शनिवार को बेंगलुरु पहुंच गए हैं। वह एयर इंडिया की फ्लाइट से भारत वापस लौटे हैं। हम सरकार द्वारा जारी किए गए नियमों का पालन करेंगे। नियमों के मुताबिक विश्वनाथन आनंद को 14 दिन के एकांतवास में रहना होगा।

3 महीने फंसे रहने के बाद विश्वनाथन आनंद की थी यह स्थिति

अपने घर से दूर 3 महीने फंसे रहने के बाद विश्वनाथन आनंद (Vishwanathan Anand) की बड़ी ख़राब हालत थी। उन्होंने इसको लेकर जर्मनी में कहा था कि यह मेरे लिए खराब अनुभव रहा। जीवन में पहली बार खुद को आइसोलेट करने के लिए मजबूर हुआ। मैं हर रोज सुबह उठकर बेटे अखिल और पत्नी अरुणा से वीडियो कॉल पर बात करता हूं। हम एक दूसरे से बात करके खुश रहने की कोशिश करते है।

आपको बता दें कि लॉकडाउन में फंसने के बाद विश्वनाथन आनंद (Vishwanathan Anand) ने 5 मई को ऑनलाइन चेस नेशंस कप प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया था। 5 मई को ऑनलाइन चेस नेशंस कप आयोजित किया गया था। जिसमें उन्होंने भारत की ओर से हिस्सा लिया था। यह प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) और चेस.कॉम द्वारा आयोजित कराई गई थी। इसमें भारत के अलावा 6 अन्य देशों की टीमें भी शामिल थीं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com