Chess Olympiad 2022
Chess Olympiad 2022Social Media

Chess Olympiad 2022 : शतरंज की बिछी बिसात, इन भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें

भारत ए, भारत बी और भारत सी में भी कई होनहार खिलाड़ी हैं, जिन पर सभी की निगाहें रहेगी। तो चलिए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में :

राज एक्सप्रेस। आज से तमिलनाडु के मामल्लापुरम में शतरंज का सबसे बड़ा इवेंट चेस ओलंपियाड (Chess Olympiad) शुरू होने जा रहा है। रूस और चीन की टीमें इस टूर्नामेंट में भाग नहीं ले रही हैं, ऐसे में भारत को ख़िताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। पांच बार के विश्व चैम्पियन और दिग्गज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद (Viswanathan Anand) इस बार भारतीय टीमों के मार्गदर्शक की भूमिका निभाएंगे। मेजबान होने के नाते टूर्नामेंट के ओपन और महिला वर्ग में भारत की तीन टीमें ‘भारत ए’, ‘भारत बी’ और ‘भारत सी’ हिस्सा लेंगी। ओलंपियाड में भारत ए को अमेरिका के बाद दूसरी वरीयता दी गई है। वहीं भारत बी और भारत सी में भी कई होनहार खिलाड़ी हैं, जिन पर सभी की निगाहें रहेगी।

‘भारत ए’ :

ओपन में ‘भारत ए’ में अनुभवी पी हरिकृष्णा के अलावा विदित एस गुजराती, अर्जुन एरिगैसी, एस. एल नारायणन और के शशिकिरण शामिल हैं। गुजरात की कप्तानी में ही भारत ने साल 2020 के ऑनलाइन ओलंपियाड में रूस के साथ स्वर्ण साझा किया था। वहीं महिला वर्ग में ‘भारत ए’ की टीम में कोनेरू हम्पी, डी हरिका, आर वैशाली, तानिया सचदेव और भक्ति कुलकर्णी शामिल हैं। इस टीम को टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता दी गई है और यह स्वर्ण पदक की प्रबल दावेदार है।

‘भारत बी’ :

ओपन में ‘भारत बी’ की टीम में निहाल सरीन, डी गुकेश, आर प्रज्ञानानंद, बी अधिबान और रौनक साधवानी शामिल हैं। युवा और अनुभवी खिलाड़ियों से सजी इस टीम को टूर्नामेंट में 17वी वरीयता दी गई है। वहीं महिला वर्ग में ‘भारत बी’ की टीम में वंतिका अग्रवाल, सौम्या स्वामीनाथन, मैरी एन गोम्स, पद्मिनी राउत और दिव्या देशमुख जैसी होनहार खिलाड़ी हैं।

‘भारत सी’ :

ओपन में ‘भारत सी’ की टीम में अनुभवी सूर्य शेखर गांगुली के अलावा एसपी सेथुरमन, अभिजीत गुप्ता, कार्तिकेयन मुरली, अभिमन्यु पुराणिक शामिल हैं। वहीं महिला वर्ग की बात करे तो ‘भारत सी’ की टीम में ईशा करवड़े, साहिती वार्शिनी, प्रत्युषा बोड्डा, पी वी नंदिधा, विश्व वासनावा हैं, जिन पर सभी की निगाह रहेगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com