क्रिस वोक्स आईपीएल से हटे,ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ बेन द्वारशुइस दिल्ली कैपिटल्स में शामिल

इंग्लैंड के क्रिस वोक्स के आईपीएल 2021 के दूसरे चरण से नाम वापस लेने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ बेन द्वारशुइस को टीम में शामिल किया है।
क्रिस वोक्स आईपीएल से हटे,ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ बेन द्वारशुइस दिल्ली कैपिटल्स में शामिल
क्रिस वोक्स आईपीएल से हटे,ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ बेन द्वारशुइस दिल्ली कैपिटल्स में शामिलSocial Media

दुबई। इंग्लैंड के क्रिस वोक्स के आईपीएल 2021 के दूसरे चरण से नाम वापस लेने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ बेन द्वारशुइस को टीम में शामिल किया है। दिल्ली कैपिटल्स के एक बयान के अनुसार, बेन द्वारशुइस ज़ल्द ही संयुक्त अरब अमीरात में टीम के बायो-बबल में शामिल होंगे। 2018 में पंजाब किंग्स (तब किंग्स इलेवन पंजाब) का हिस्सा बनने के बाद बेन द्वारशुइस के लिए आईपीएल में यह दूसरा कार्यकाल होगा, हालांकि उस समय उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।

वोक्स के साथ इंग्लैंड के कई और खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपना नाम आईपीएल 2021 से वापस ले लिया है। इसमें सनराइज़र्स हैदराबाद के जॉनी बेयरस्टो, पंजाब किंग्स के डेविड मलान और राजस्थान रॉयल्स के जॉस बटलर शामिल हैं। वोक्स ने आईपीएल 2021 के पहले हाफ़ में तीन मैचों में कैपिटल्स के लिए पांच विकेट लिए थे।

बेन द्वारशुइस ने 17.30 के औसत से टी 20 क्रिकेट में 100 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 13 रन देकर 4 विकेट लेने का है। बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलने वाले बेन द्वारशुइस टूर्नामेंट में 69 मैचों में 85 विकेट लेकर छठे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

इंग्लैंड में भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा रहे कैपिटल्स के खिलाड़ी अलग से रविवार को दुबई पहुंचे, जिसमें ऋषभ पंत, आर अश्विन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्या रहाणे, अक्षर पटेल, ईशांत शर्मा और उमेश यादव शामिल थे। इन सभी खिलाड़ियों का कोविड टेस्ट नकारात्मक आया है।

कैपिटल्स इस समय आईपीएल की अंक तालिका में आठ मैचों में 12 अंकों के साथ शीर्ष पर है। वे 22 सितंबर को आईपीएल के दूसरे हाफ़ में सनराइजर्स के खलिाफ़ अपना अभियान फिर से शुरू करेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com