कॉमनवेल्थ गेम्स 2022
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022Syed Dabeer Hussain - RE

खत्म हुआ कॉमनवेल्थ गेम्स 2022, जानिए कैसा रहा भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन?

भारतीय खिलाड़ियों ने इस बार के कॉमनवेल्थ गेम्स में शूटिंग ना होने के बावजूद कुल 61 मेडल अपने नाम किए। इन मेडल्स में 22 गोल्ड मेडल भी शामिल हैं। चलिए जानते हैं भारत के प्रदर्शन के बारे में।

राज एक्सप्रेस। आख़िरकार 11 दिनों तक चलने वाले बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स का आधिकारिक तौर पर समापन हो चुका है। इन खेलों में 72 देशों के हजारों खिलाड़ियों ने 1800 से ज्यादा मेडल के लिए जी-जान लगा दी। भारतीय खिलाड़ियों ने भी कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया। इस बार के कॉमनवेल्थ गेम्स में शूटिंग ना होने के बावजूद भारत ने कुल 61 मेडल अपने नाम किए। बता दें कि भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में सबसे ज्यादा मेडल शूटिंग में ही जीते हैं। अगला कॉमनवेल्थ गेम्स साल 2026 में ऑस्ट्रेलिया में होगा।

भारत का प्रदर्शन :

भारतीय खिलाड़ियों ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में 23 गोल्ड, 16 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज सहित कुल 61 मेडल जीते हैं। भारत ने सबसे ज्यादा 6 गोल्ड, 1 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज सहित 12 मेडल कुश्ती में जीते हैं। वहीं 10 मेडल वेटलिफ्टिंग और 7 मेडल बॉक्सिंग में जीते हैं। इसी के साथ भारत कॉमनवेल्थ गेम्स मेडल की टैली में चौथे नंबर पर रहा है। इस बार सबसे ज्यादा मेडल ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 67 गोल्ड, 57 सिल्वर और 54 ब्रॉन्ज सहित कुल 178 मेडल अपने नाम किए हैं।

भारत के गोल्ड मेडलिस्ट :

  1. मीराबाई चानू (वेटलिफ्टिंग 49 KG)

  2. जेरेमी लालरिनुंगा (वेटलिफ्टिंग 67 KG)

  3. अचिंता शेउली (वेटलिफ्टिंग 73 KG)

  4. वूमेन्स टीम (लॉन बॉल्स)

  5. पुरुष टीम (टेबल टेनिस)

  6. सुधीर (पैरा पावरलिफ्टिंग)

  7. बजरंग पूनिया (कुश्ती 65 KG)

  8. साक्षी मलिक (कुश्ती 62 KG)

  9. दीपक पूनिया (कुश्ती 86 KG)

  10. रवि कुमार दहिया (कुश्ती 57KG)

  11. विनेश फोगाट ( कुश्ती 53 KG)

  12. नवीन कुमार (कुश्ती 74 KG)

  13. भाविना पटेल (पैरा टेबल टेनिस)

  14. नीतू घंघस (बॉक्सिंग)

  15. अमित पंघल (बॉक्सिंग)

  16. एल्डहॉस पॉल (ट्रिपल जंप)

  17. निकहत जरीन (बॉक्सिंग)

  18. अचंत और श्रीजा अकुला (टेबल टेनिस)

  19. पीवी सिंधु (बैडमिंटन)

  20. लक्ष्य सेन (बैडमिंटन)

  21. सात्विक और चिराग (बैडमिंटन)

  22. अचंत शरत कमल (टेबल टेनिस)

भारत के सिल्वर मेडलिस्ट :

  1. संकेत महादेव (वेटलिफ्टिंग 55 KG)

  2. बिंदियारानी देवी (वेटलिफ्टिंग 55 KG)

  3. सुशीला देवी (जूडो 48 KG)

  4. विकास ठाकुर (वेटलिफ्टिंग 96 KG)

  5. मिक्स्ड टीम (बैडमिंटन)

  6. तूलिका मान (जूडो)

  7. मुरली श्रीशंकर (लॉन्ग जंप)

  8. अंशु मलिक (कुश्ती 57 KG)

  9. प्रियंका गोस्वामी (10 किमी वॉक)

  10. अविनाश साबले (स्टीपलचेज)

  11. पुरुष टीम (लॉन बॉल्स)

  12. अब्दुल्ला अबुबकर (ट्रिपल जंप)

  13. अचंत और जी साथियान (टेबल टेनिस)

  14. सागर अहलावत (बॉक्सिंग)

  15. महिला टीम (क्रिकेट)

  16. भारतीय पुरुष टीम (हॉकी)

भारत के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट :

  1. गुरुराजा (वेटलिफ्टिंग 61 KG)

  2. विजय कुमार यादव (जूडो 60 KG)

  3. हरजिंदर कौर (वेटलिफ्टिंग 71KG)

  4. लवप्रीत सिंह (वेटलिफ्टिंग 109 KG)

  5. सौरव घोषाल (स्क्वॉश)

  6. गुरदीप सिंह (वेटलिफ्टिंग 109+ KG)

  7. तेजस्विन शंकर (हाई जंप)

  8. दिव्या काकरान (कुश्ती 68 KG)

  9. मोहित ग्रेवाल (कुश्ती 125 KG)

  10. जैस्मीन लैंबोरिया (बॉक्सिंग)

  11. पूजा गहलोत (कुश्ती 50 KG)

  12. पूजा सिहाग (कुश्ती)

  13. मोहम्मद हुसामुद्दीन (बॉक्सिंग)

  14. दीपक नेहरा (कुश्ती 97 KG)

  15. सोनलबेन पटेल (पैरा टेबल टेनिस)

  16. रोहित टोकस (बॉक्सिंग)

  17. भारतीय महिला टीम (हॉकी)

  18. संदीप कुमार (10 किमी पैदल वॉक)

  19. अन्नू रानी (जैवलिन थ्रो)

  20. सौरव और दीपिका पल्लीकल (स्कवॉश)

  21. किदांबी श्रीकांत (बैडमिंटन)

  22. गायत्री और त्रिशा जॉली- ब्रॉन्ज (बैडमिंटन)

  23. जी. साथियान (टेबल टेनिस)

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co