Commonwealth Games:बजरंग पूनिया ने पुरुष 65 किग्रा में जीता स्वर्ण
Commonwealth Games:बजरंग पूनिया ने पुरुष 65 किग्रा में जीता स्वर्णSocial Media

Commonwealth Games : बजरंग पूनिया ने पुरुष 65 किग्रा में जीता स्वर्ण

भारत के शीर्ष पहलवान बजरंग पूनिया ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन के साथ कनाडा के लेकलन मेकनील को मात देकर स्वर्ण पदक हासिल कर लिया है।

बर्मिंघम। भारत के शीर्ष पहलवान बजरंग पूनिया ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन के साथ कनाडा के लेकलन मेकनील को मात देकर स्वर्ण पदक हासिल कर लिया है। गोल्डकोस्ट 2018 खेलों के स्वर्ण पदक विजेता बजरंग ने पुरुष 65 किग्रा भार वर्ग के एकतरफा फाइनल मुकाबले में मेकनील को 9-2 से मात दी है।

टोक्यो ओलंपिक 2020 के कांस्य पदक विजेता बजरंग ने मैच की शुरुआत से ही मेकनील पर दबाव बनाना शुरू कर दिया, जबकि मेकनील उनके सामने बेअसर होते नजर आये। इस जीत के साथ भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में छह स्वर्ण जीत लिये हैं। दूसरी ओर, यह कुश्ती में भारत का दूसरा पदक है।

युवा भारतीय पहलवान अंशु मालिक को रजत पदक :

युवा भारतीय पहलवान अंशु मालिक को महिला 57 किग्रा वर्ग के फाइनल में शुक्रवार को हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा, जबकि तीन अन्य भारतीय पहलवानों ने अपना दबदबा साबित करते हुए बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की कुश्ती प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर अपने लिए पदक पक्के कर लिए हैं। युवा पहलवान अंशु मलिक को महिला 57 किग्रा फाइनल में नाइजीरिया की ओडुनायो अडेकुरोये के हाथों हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। राष्ट्रमंडल खेलों में दो बार की स्वर्ण पदक विजेता ओडुनायो ने अंशु को 6-4 से मात दी। दो अन्य भारतीय पहलवानों दिव्या काकरान (महिला 68) और मोहित ग्रेवाल (पुरुष 125) ने कांस्य पदक मुकाबलों में जगह बनाकर दो और पदकों की उम्मीद बंधा दी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com