क्रिकेट : भारत ने श्रीलंका को दिया 165 का लक्ष्य

सूर्यकुमार यादव के 50 और कप्तान शिखर धवन के 46 रनों से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में रविवार को निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 164 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया।
क्रिकेट : भारत ने श्रीलंका को दिया 165 का लक्ष्य
क्रिकेट : भारत ने श्रीलंका को दिया 165 का लक्ष्यSocial Media

कोलम्बो। सूर्यकुमार यादव के 50 और कप्तान शिखर धवन के 46 रनों से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में रविवार को निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 164 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही और ओपनर पृथ्वी शॉ मैच की पहली ही गेंद पर दुष्मंत चमीरा का शिकार बन गए। शिखर और संजू सैमसन ने दूसरे विकेट के लिए 51 रन जोड़े। सैमसन 20 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के के सहारे 27 रन बनाकर वाणिनदू हसारंगा की गेंद पर पगबाधा हो गए। शिखर ने फिर सूर्य के साथ तीसरे विकेट के लिए 62 रन जोड़े। शिखर को सी करुणारत्ने की गेंद पर एशेन बंडारा ने लपका। शिखर ने 36 गेंदों पर 46 रन में चार चौके और एक छक्का लगाया।

एकदिवसीय सीरीज के प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे सूर्यकुमार यादव ने अपनी फॉर्म टी-20 में भी बरकरार रखते हुए अर्धशतक बनाया लेकिन अर्धशतक पूरा करने के तुरंत बाद ही वह हसारंगा की गेंद पर स्थान्नापन्न खिलाड़ी रमेश मेंडिस के हाथों लपके गए। सूर्य ने 34 गेंदों पर 50 रन में पांच चौके और दो छक्के लगाए। आल राउंडर हार्दिक पांड्या 12 गेंदों पर 10 रन बनाकर चमीरा की गेंद पर विकेटकीपर मिनोद भानुका के हाथों लपके गए। ईशान किशन ने 14 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 20 रन बनाकर भारत को 164 तक पहुंचाया। श्रीलंका की तरफ से चमीरा और हसारंगा ने दो-दों विकेट हासिल किये।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com