महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट मैदान पर वापसी को तैयार, जानें प्लान

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की क्रिकेट के मैदान पर वापसी दूर नहीं, जानें प्लान...
महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट मैदान पर वापसी को तैयार, जाने प्लान
महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट मैदान पर वापसी को तैयार, जाने प्लानSocial Media

राज एक्सप्रेस। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की क्रिकेट के मैदान पर वापसी दूर नहीं, अब महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के मैदान पर जल्द ही वापसी करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2020 के लिए अपना प्लान बना चुके हैं। आईपीएल के मुकाबलों में अब महेंद्र सिंह धोनी फिर से क्रिकेट के मैदान पर देखने को मिलेंगे। क्रिकेट प्रशंसकों और धोनी के चहेतों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है।

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जल्द होने वाला है ट्रेनिंग सेशन

आईपीएल की टीम चेन्नई सुपर किंग्स का ट्रेनिंग सेशन जल्दी शुरू होने वाला है। इसकी तारीख भी घोषित हो चुकी है। 1 मार्च से शुरू होने वाले इस सेशन में महेंद्र सिंह धोनी भी हिस्सा लेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक धोनी 29 फरवरी को चेन्नई जाने वाले हैं। जहां वह इस सत्र में शामिल होंगे। इस बार आईपीएल के मुकाबले 29 मार्च से खेले जाने हैं और ऐसी भी खबरें सामने आई हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी के लिए भव्य स्वागत का इंतजाम किया है।

विश्व कप के बाद से धोनी क्रिकेट से दूर

महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप 2019 के बाद से क्रिकेट के मैदान पर नहीं उतरे। उनके संन्यास की अटकलें भी जोरों पर थी, उन्होंने भी इसे लेकर अभी तक चुप्पी नहीं तोड़ी, लेकिन अब वह आईपीएल में वापसी करते नजर आएंगे। इससे पहले बीसीसीआई (BCCI) ने धोनी को कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से हटा दिया था, इस पर भी धोनी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और झारखंड में हुए अभ्यास सत्र में हिस्सा भी लिया, इस लिहाज से उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में वापसी के पूरे संकेत दिए।

महेंद्र सिंह धोनी को लेकर सभी का यही कहना है कि उनके संन्यास का फैसला भी खुद ही करेंगे।

अब देखना यह है कि आईपीएल के 13वें संस्करण में खेलते हुए धोनी शानदार वापसी कर भारतीय टीम में जगह बना पाते हैं या नहीं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com