पंत, शॉ, अक्षर और नोत्र्जे को रिटेन करेंगे दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के लिए ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल और एनरिक नोत्र्जे की चौकड़ी को रिटेन करने का फ़ैसला किया है।
पंत, शॉ, अक्षर और नोत्र्जे को रिटेन करेंगे दिल्ली कैपिटल्स
पंत, शॉ, अक्षर और नोत्र्जे को रिटेन करेंगे दिल्ली कैपिटल्सSocial Media

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के लिए ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल और एनरिक नोत्र्जे की चौकड़ी को रिटेन करने का फ़ैसला किया है। हालांकि गुरुवार को टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले कैपिटल्स के पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर ने नीलामी में जाने का फ़ैसला किया है। कैपिटल्स अय्यर के इस निर्णय को एक झटके के रूप में देख सकते हैं, वे पूरी तरह से हैरान नहीं होंगे। अप्रैल में कंधे की चोट के कारण अय्यर के आईपीएल के पहले चरण से बाहर होने के बाद कैपिटल्स ने पंत को कप्तानी सौंपी थी और तब से उनके सामने सवाल था कि क्या वह अय्यर को रिटेन कर पाएंगे।

2018 आईपीएल के बीच में कप्तान गौतम गंभीर द्वारा पद छोड़ने के बाद से अय्यर ने टीम का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया। साल 2012 के बाद से पहली बार 2019 में कैपिटल्स ने प्लेऑफ़ में जगह बनाई और वह दूसरे क्वालीफ़ायर में हार गए। एक साल बाद वे अपने पहले आईपीएल फाइनल में पहुंचे जहां मुंबई इंडियंस ने उन्हें हराया। इस साल मार्च में, इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के दौरान, अय्यर को कंधे पर चोट लगी जिसके बाद उन्हें सर्जरी से गुजरना पड़ा। इसके चलते कैपिटल्स ने उस समय एक अंतरिम कप्तान के रूप में पंत को नियुक्त किया। हालांकि अय्यर ने अक्तूबर-नवंबर में यूएई में खेले गए आईपीएल के दूसरे चरण के लिए वापसी की, लेकिन पंत को कप्तान के रूप में बरकरार रखा गया।

अय्यर दो नई टीमों द्वारा खरीदे जा सकते हैं लेकिन क्रिकइंफ़ो को पता चला है कि उन्होंने ऑक्शन में जाने का फ़ैसला किया है जहां आठ मौजूदा टीमों में से अधिकतर एक कप्तान की तलाश में होंगी। यह समझा जा रहा है कि कैपिटल्स की सूची में पहला नाम पंत का था और अय्यर के खुद बाहर होने से शॉ ने उनकी जगह ले ली।

इसके विपरीत नोत्र्जे और अक्षर का चुनाव इतना आसान निर्णय नहीं था। 2020 में कैपिटल्स के साथ जुड़े नोत्र्जे के सामने थे कैगिसो रबादा। संयोग से जबकि नोत्र्जे ने भारत में कभी भी आईपीएल नहीं खेला है, यूएई में उनके आंकड़ें अत्यधिक प्रभावशाली हैं। आईपीएल में उनके 34 विकेटों में से 12 पावरप्ले में आए हैं। 2018 में कैपिटल्स का हिस्सा बने रबादा के 45 में से 22 विकेट अंतिम ओवरों में आए जहां उनकी इकॉनमी 9.44 की थी। वहीं 7.82 की नोत्र्जे की इकॉनमी पिछले दो सीजन में इस दौरान 100 से अधिक गेंदें डालने वाले गेंदबाजों में सर्वश्रेष्ठ हैं। उन आंकड़ों से कैपिटल्स के प्रबंधन को यकीन हो गया होगा कि नोत्र्जे एक बेहतर दांव है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co