विराट कोहली के ट्वीट से माही के चाहने वाले हैं परेशान

विराट कोहली के एक ट्वीट से लोगो के मन में बड़ी परेशानी पैदा हो गयी है। दरअसल ट्विटर पर ‘विराट कोहली’ ने एक ट्वीट किया, जिसके बाद MS धोनी (माही) के फैन्स खासे निराश दिखे।
विराट कोहली के ट्वीट से माही के चाहने वाले हैं परेशान
विराट कोहली के ट्वीट से माही के चाहने वाले हैं परेशानPriyanka Yadav -RE

राज एक्सप्रेस। आजकल सोशल मीडिया का दौर चलन में है, जिसे देखो वो सोशल मीडिया पर सक्रिय रहता है लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर विराट कोहली के एक ट्वीट से लोगों के मन में बड़ी परेशानी पैदा हो गयी थी। दरसल ट्विटर पर 'विराट कोहली' ने एक ट्वीट किया जिसके बाद MS धोनी (माही) के फैन्स खासे निराश दिखे और ट्विटर पर धोनी ट्रेंड करने लगे।

'विराट कोहली' ने किया ट्वीट -

"कोहली ने एक फोटो के साथ ट्वीट कर लिखा था कि, ये मैच मेरे लिए सबसे यादगार लम्हा है ,धोनी ने मुझे इतना दौड़ाया था जैसे की मेरा फिटनेस टेस्ट चल रहा हो।" विराट ने तो यह ट्वीट अपनी यादें ताज़ा करने के लिए किया ।

BCCI और मुख्य चयनकर्ता ने इस बात को गलत बताया :

इस ट्वीट के फैन्स को ऐसा महसूस होने लगा की हो न हो कहीं माही क्रिकेट से सन्यास तो नहीं ले रहे हैं। बस फिर क्या था, लोग ट्विटर पर धोनी के बारे में तरह-तरह की अटकलें लगाने लगे। लेकिन बाद में ऐसी खबरों को गलत कहा गया और साथ ही सभी फेन्स और दिग्गज क्रिकेटरों का भी यही मानना है कि सन्यास का निर्णय खुद का होना चाहिए, वो जब भी लिया जाये उनका निजी निर्णय होगा। आपको बता दे की BCCI और मुख्य चयनकर्ता ने भी इस बात को गलत बताया और MS धोनी के लिए कहा है कि धोनी के रिटायरमेंट को लेकर किसी भी खबर में सच्चाई नहीं है।

2019 विश्व कप के बाद कहा गया था कि, धोनी ले सकते हैं सन्यास

2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्डकप में मिली हार के बाद ऐसा लग रहा था कि, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सन्यास ले लेंगें पर ऐसा नहीं हुआ। काफी लोगों को लग रहा था कि जल्द ही माही के सन्यास की घोषणा हो जाएगी साथ ही सूत्रों से भी खबर मिल रही थी कि धोनी सन्यास ले सकते हैं जबकि ऐसा आज तक नहीं हुआ।

खिलाड़ी के रिटायर होने का फैसला उनका निजी फैसला है

सचिन तेंदुलकर को लेकर भी कई बार सन्यास की खबरें आती रहती थीं, लेकिन खिलाड़ी के सन्यास का फैसला उसका निजी निर्णय होता है। सचिन ने धोनी को लेकर भी यही कहा था कि उनका अभी 50 ओवर के काफी क्रिकेट बाकीं है और वो जब चाहेंगे तब अपने सन्यास का निर्णय ले सकते हैं फिटनेस की बात करे तो इंडियन क्रिकेट टीम में धोनी सबसे फिट खिलाड़ी माने जाते हैं। खैर बात जो भी हो कोहली तो केवल अपने माही भाई को याद कर रहे थे पर यूँ ट्विटर पर मामूली बात का बतंगड़ बनना आम बात है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com