इंग्लैंड दिग्गज हुसैन की सलाह, धोनी पर ना बनाएं संन्यास का दबाव

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन द्वारा महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बड़ी टिप्पणी की गई है।
इंग्लैंड दिग्गज हुसैन की सलाह, धोनी पर ना बनाएं संन्यास का दबाव
इंग्लैंड दिग्गज हुसैन की सलाह, धोनी पर ना बनाएं संन्यास का दबावSocial Media

राज एक्सप्रेस। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन (Nasser Hussain) द्वारा महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बड़ी टिप्पणी की गई है। उनका मानना है कि भारत की ओर से खेल रहे इस दिग्गज पूर्व कप्तान में अभी काफी क्रिकेट बाकी है। उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) जैसा खिलाड़ी पीढ़ियों में एक बार मिलता है और इसलिए उन पर संन्यास का दबाव बनाना गलत है।

नासिर हुसैन ने स्टार स्पोर्ट्स के प्रोग्राम में कहा कि धोनी के जाने के बाद, क्या उनके जैसा कोई नहीं मिलेगा, उन पर संन्यास का दबाव बनाना सही नहीं है। सिर्फ धोनी को पता है कि, वह किस स्थिति में हैं, खिलाड़ी मौका मिलने पर ही खेलते हैं, यह सब चयनकर्ताओं पर निर्भर है कि वह उन्हें चुनते हैं या नहीं।

धोनी ने नहीं की विश्व कप से वापसी

महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2019 में हुए विश्व कप के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी नहीं की है। क्रिकेट जगत में उनके संन्यास की अटकलें आए दिन होती रहती हैं। इससे पहले पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव और सुनील गावस्कर द्वारा भी कहा गया था कि इतने लंबे ब्रेक के बाद किसी खिलाड़ी का वापसी करना बेहद मुश्किल होता है।

नासिर हुसैन (Nasser Hussain) द्वारा कहा गया कि ऐसे खिलाड़ी पीढ़ियों में एक बार मिलते हैं और महेंद्र सिंह धोनी जैसे महान कप्तान पर संन्यास का दबाव बनाना सही नहीं है।

नासिर हुसैन ने यह भी माना कुछ मौकों पर धोनी चूके

नासिर हुसैन (Nasser Hussain) द्वारा यह भी कहा गया कि महेंद्र सिंह धोनी से कुछ मौकों पर चूक भी हुई, उन्होंने विश्वकप में अपने रनों की रफ्तार धीमी रखी थी।

आपको बता दें इस वक्त कोरोना वायरस महामारी के कहर के चलते स्टार स्पोर्ट्स पर सभी दिग्गज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा यह बातचीत कर रहे थे, जिसका प्रसारण शनिवार को शाम 7:00 बजे होगा।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co