फीबा एशिया कप 2021 जुलाई 2022 में पुनर्निर्धारित

फीबा एशिया कप 2021 पूर्व निधार्रित योजना के अनुसार इंडोनेशिया के जकार्ता में खेला जाएगा, लेकिन इसे जुलाई 2022 में पुनर्निर्धारित किया गया है।
फीबा एशिया कप 2021 जुलाई 2022 में पुनर्निर्धारित
फीबा एशिया कप 2021 जुलाई 2022 में पुनर्निर्धारितSocial Media

टोक्यो। फीबा एशिया कप 2021 पूर्व निधार्रित योजना के अनुसार इंडोनेशिया के जकार्ता में खेला जाएगा, लेकिन इसे जुलाई 2022 में पुनर्निर्धारित किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल महासंघ (फीबा) ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की है। फीबा ने एक बयान में कहा, '' हमने और हमारे एशिया के क्षेत्रीय कार्यालय ने फीबा एशिया बोर्ड के साथ-साथ प्रमुख हितधारकों और भागीदारों के परामर्श से अपने आगामी एशिया आयोजनों की योजना और संगठन का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन किया है। इस मूल्यांकन में वर्तमान यात्रा प्रतिबंध, प्रतिभागियों की भलाई, प्रशंसक पहुंच और अनुभव और इवेंट्स की उच्चतम गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य जैसे कई पहलुओं को ध्यान में रखा गया है।"

समझा जाता है कि फीबा ने प्रक्रिया को समाप्त करने के बाद पुष्टि की कि फीबा एशिया कप 2021 इंडोनेशिया के जकार्ता में योजना के अनुसार खेला जाएगा, लेकिन फीबा बास्केटबॉल विश्व कप एशिया क्वालीफायर की खिड़की के बाद जुलाई 2022 में पुनर्निर्धारित किया गया है। 13 टीमों ने एशियाई महाद्वीपीय टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया है, जबकि अंतिम तीन स्थानों का निर्धारण अगस्त 2021 के अंत में खेले जाने वाले दो क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के माध्यम से किया जाएगा।

इसके अलावा फीबा महिला एशिया कप 2021 डिवीजन ए 27 सितंबर से तीन अक्टूबर 2021 तक जॉर्डन के अम्मान में खेला जाएगा। वहीं जॉर्डन 7 से 13 नवंबर के बीच फीबा महिला एशिया कप 2021 डिवीजन बी मैचों की भी मेजबानी करेगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com