FIFA World Cup 2022 : दो साल बाद होगा फीफा विश्वकप 2022 का आगाज

FIFA World Cup 2022 : फीफा प्रमुख गियानी इंफेंटीनो ने कहा, यह विश्वकप आने वाले कई सालों तक याद किया जाएगा।
FIFA World Cup 2022 : दो साल बाद होगा फीफा विश्वकप 2022 का आगाज
FIFA World Cup 2022 : दो साल बाद होगा फीफा विश्वकप 2022 का आगाजSocial Media

FIFA World Cup 2022। कतर में फीफा विश्वकप के अगले संस्करण का आगाज शुक्रवार से ठीक दो साल बाद 21 नवंबर, 2022 को होना है। मध्यपूर्व और अरब जगत में पहली बार आयोजित होने जा रहा विश्वकप कई मायनों में अनुपम अनुभव की गारंटी देता है। विश्वकप के काउंटडाउन के दो साल बचे होने को लेकर फीफा प्रमुख गियानी इंफेंटीनो ने कहा, साल 2020 पूरी दुनिया के लिए चुनौतीपूर्ण रहा है। फुटबॉल अतिशयोक्ति नहीं है। तमाम मुश्किलात के बावजूद बीते कुछ महीनों में अच्छा विकास हुआ है। अमीर के नेतृत्व में कतर ने एक बार फिर शानदार प्रतिबद्धता दिखाई है और मैं व्यक्तिगत तौर पर उन्हें इसके लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मुझे यकीन है कि दो साल बाद कतर में फीफा विश्वकप का अभूतपूर्व आयोजन होगा और यह ऐसा होगा, जो 2022 के बाद आने वाले कई सालों तक याद किया जाएगा। उन्होंने कहा, कुछ दिन पहले दोहा की अपनी संक्षिप्त यात्रा के दौरान, मैंने पहली बार देखा कि तैयारी कितनी अच्छी है, और मैं कतर 2022 के लिए विश्वास के साथ आगे देख रहा हूं। मुझे यकीन है कि कतर दुनियाभर के प्रशंसकों को अनोखा अनुभव प्रदान करेगा और निश्चित रूप से, हमें अब तक का सर्वश्रेष्ठ विश्वकप देखने को मिलेगा। सुप्रीम कमिटी फॉर डिलिवरी एंड लेगेसी के महासचिव एच.ई. हसन अल थावाडी ने कहा, यह कतर, इस क्षेत्र और पूरी दुनिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण विश्वकप है। इसके माध्यम से हम लाखों-लाख लोगों को पहली बार मध्यपूर्व और अरब जगत के सामने पेश करते हुए अपनी रूढि़वादिता को दुनिया से मेल करने का मौका देंगे। इस प्रयास के माध्यम से हम दुनिया को अरब जगत को जानने का मौका भी देंगे। हम 2022 में दुनिया के स्वागत के लिए वाकई रोमांचित हैं।

विश्वकप लिए कतर में 90 प्रतिशत काम पूरा :

कतर में 2022 में होने वाले फीफा विश्वकप की तैयारियां जोरों पर हैं जिसके लिये स्टेडियमों का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और भारतीय खेल प्रेमियों के लिये मैचों का समय काफी उपयुक्त है जो टीवी पर आसानी से इनका लुत्फ़ उठा सकते हैं। वि कप के लिये जरूरी इंफ्रास्टक्चर के लिए तैयारियों जोरों पर हैं और यह लगभग 90 फीसदी पूरा हो चुका है जिसमें तीन स्टेडियम - खलीफा इंटरनेशनल, अल जानोब और एजुकेशन सिटी का काम पहले ही पूरा हो चुका है। इन स्टेडियमों में कोविड-19 महामारी के बावजूद 2020 में 100 से अधिक मैचों का आयोजन हुआ है। इसके मुताबिक खेल प्रेमियों को ग्रुप चरण के दौरान एक दिन में एक से ज्यादा मैच देखने का मौका मिलेगा। पूर्व घोषणा के अनुसार प्रत्येक दिन चार मैच कराये जायेंगे। कतर विश्वकप के दौरान होने वाले मैचों का समय भारतीय खेल प्रेमियों के लिए काफी उपयुक्त है और जो लोग टेलीविजन पर फुटबॉल देखना चाहते हैं वे इन मैचों का लुत्फ आसानी से ले सकते हैं। दिन में चार मैच होने हैं। पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर में 3.30 बजे शुरू होगा। इसी तरह अंतिम मैच भारतीय समयानुसार रात 12.30 बजे शुरू होगा। दूसरे और तीसरे मैचों को भारत में टीवी दर्शकों के लिहाज से प्राइमटाइम स्लाट में रखा गया है। ये मैच क्रमश: शाम 6.30 और रात 9.30 बजे शुरू होंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com