भारत की पांचवीं जीत, कोरिया को 5-0 से हराया
भारत की पांचवीं जीत, कोरिया को 5-0 से हरायाSocial Media

Asian Champions Trophy : भारत की पांचवीं जीत, कोरिया को 5-0 से हराया

झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के लीग चरण के आखिरी मुकाबले भारत ने कोरिया को 5-0 से हराकर पांचवीं जीत दर्ज की है।

हाइलाइट्स :

  • एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023।

  • सलीमा टेटे ने फील्ड गोल दाग भारत को बढ़त दिलायी।

  • भारत ने महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में कोरिया को हराया।

रांची। झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के लीग चरण के आखिरी मुकाबले भारत ने कोरिया को 5-0 से हराकर पांचवीं जीत दर्ज की है। आज यहां भारत और कोरिया के बीच खेले गए लीग चरण के मुकाबले के छठें मिनट में संगीता के शानदार पास के बदौलत सलीमा टेटे ने फील्ड गोल दाग भारत को बढ़त दिलायी। भारत को मैच के 36वें मिनट में मिले पेनाल्टी कॉर्नर को नवनीत कौर ने गोल में तब्दील कर स्कोर 2-0 कर दिया। 36वें मिनट में ही तीसरा शानदार फील्ड गोल सलीमा टेटे ने दाग भारत का स्कोर 3-0 कर दिया। नवनीत कौर के शानदार पास पर वंदना कटारिया ने 49वां मिनट में चौथा गोल किया। भारत की ओर से पांचवां गोल खेल समाप्ति के मात्र सात सेकंड पहले नेहा ने किया और इसी के साथ भारत ने यह मुकाबला 5-0 से जीत लिया।

इससे पहले एक अन्य मुकाबले में मलेशिया ने थाईलैंड 2-0 से हराया। थाईलैंड और मलेशिया के बीच मैच की शुरुआत काफी धीमी रही। मैच के पहले क्वार्टर में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। वहीं दूसरे क्वार्टर में 25वें मिनट में मलेशिया की मोहम्मद नूर ने पहला गोल दागा। इसके बाद मैच के चौथे क्वार्टर के 52वें मिनट में मलेशिया की नूर यासिनी ने दूसरा गोल किया। मलेशिया ने अपनी बढ़त को अंत तक बरकरार रखते हुए थाईलैंड को 2-0 से हरा दिया। मलेशिया ने अब तक पांच मुकाबले खेले एक में जीत एक में ड्रॉ और तीन में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं थाईलैंड को अब तक खेले गये पांचों मुकाबलों में हार मिली है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com