भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी परिवार सहित शिमला की वादियों में

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अपने परिवार के साथ शिमला पहुंचे। महेंद्र सिंह धोनी परिवार और रिश्तेदारों के साथ शिमला आए हैं।
भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी परिवार सहित शिमला की वादियों में
भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी परिवार सहित शिमला की वादियों मेंSocial Media

राज एक्सप्रेस। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अपने परिवार के साथ शिमला पहुंचे। महेंद्र सिंह धोनी परिवार और रिश्तेदारों के साथ शिमला आए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक यह सभी शिमला के व्हाइट हेवन होम स्टे मैहली में रूके हैं। वे देर शाम करीब नौ बजे यहां पहुंचे हैं। शिमला जिला प्रशासन की ओर से उनकी सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए गए हैं। होम स्टे के बाहर पुलिस भी तैनात की गई है।

धोनी के पहुंचने की खबर सुनते ही उनके प्रंशसकों और स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। धोनी की एक झलक पाने को स्थानीय लोग और उनके प्रशंसक बेताब दिखे। धोनी ने प्रशंसकों को ऑटोग्राफ दिए और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। उल्लेखनीय है कि महेंद्र सिंह धोनी अगस्त 2018 में शिमला आए थे। तब वे एक विज्ञापन फिल्म की शूटिंग करने के लिए शिमला आए थे। इस दौरान उन्होंने यहां पर बाइक भी चलाई थी। धोनी दूसरी मर्तबा शिमला आए हैं, लेकिन इस मर्तबा उनकी ये यात्रा पारिवारिक बताई जा रही है।

ज्ञातव्य है इन दिनों फिल्म स्टार अनुपम खेर भी शिमला में है। बीते दिन उन्होंने माल रोड की सैर की और उसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ मुलाकात भी की। दो दिन पहले गेट वे आफ हिमाचल परवानू बैरियर पर वाहनों की लंबी लाइनें देखी गईं। कोविड मामलों में गिरावट के बाद राज्य सरकार ने कोविड प्रतिबंधों में कुछ राहत दी। उसके बाद मैदानी इलाकों से पर्यटकों का हिमाचल पहुंचने का सिलसिला जारी है।

डिस्क्लेमर : यह आर्टिकल न्यूज एजेंसी फीड के आधार पर प्रकाशित किया गया है। इसमें राज एक्सप्रेस द्वारा कोई संशोधन नहीं किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co