पूर्व न्यूजीलैंड गेंदबाज डेविस ने समलैंगिक होने का खुलासा किया
पूर्व न्यूजीलैंड गेंदबाज डेविस ने समलैंगिक होने का खुलासा कियाSocial Media

पूर्व न्यूजीलैंड गेंदबाज हीथ डेविस ने समलैंगिक होने का खुलासा किया

पूर्व न्यूजीलैंड तेज गेंदबाज हीथ डेविस ने पहली बार सार्वजानिक रूप से समलैंगिक होने का खुलासा किया है।

आकलैंड। पूर्व न्यूजीलैंड तेज गेंदबाज हीथ डेविस ने पहली बार सार्वजानिक रूप से समलैंगिक होने का खुलासा किया है। वह ऐसा करने वाले अपने देश के पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। 'द स्पिनऑफ' के लिए एक डॉक्युमेंट्री में डेविस ने कहा, (1994 में) इंग्लैंड का पहला दौरा वह वक्त था जब मैं आत्म खोज में व्यस्त था। मैं बार में जाता था और देखने की कोशिश करता था कि मेरे लिए क्या सही होगा। मैंने यह वहीं छोड़ दिया था। मैं अपने व्यक्तिगत जीवन को अलग रखना चाहता था। इससे काफी अकेलापन होता था। आप पहचाने ना जाने के लिए सोना और अन्य एकांत की जगह ढूंढते थे। मेरे पास ऐसे लोग थे जिनसे मैं बात कर सकता था, लेकिन मैंने उनसे बात करने में अपने आपको कभी सहज महसूस नहीं किया।

डेविस अपने खेल जीवन में न्यूजीलैंड के सबसे तेज गति के गेंदबाज माने जाते थे, हालांकि गेंद के नियंत्रण को लेकर उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ता था। उन्होंने 1994 और 1997 के बीच कुल पांच टेस्ट और 11 वनडे अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले थे। 1997 में ऑस्ट्रेलिया के दौरे के बाद जब उन्हें ड्रॉप कर दिया गया तो उन्होंने वेलिंग्टन से ऑकलैंड में बसने का फैसला लिया। उन्होंने इस बारे में कहा, ऐसा लगा इस फैसले के लिए सारे आसार सही थे। ऑकलैंड में सबको मेरे समलैंगिक होने का पता था। टीम में भी इस बात पर कोई दिक्कत नहीं आई। मुझे आजाद होने का अनुभव मिला।

डेविस इसके बाद 2004 में ब्रिस्बेन में जाकर बस गए थे। 2009 में एक फॉर्कलिफ्ट के दुर्घटना में उनके होने के बाद उनके पैर के एक हिस्से को काटना पड़ा था। डेविस ने टेस्ट क्रिकेट में 17 विकेट लिए, जिसमें श्रीलंका के विरुद्ध 63 रन देकर पांच विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ स्पेल था, और वनडे क्रिकेट में उनके 11 विकेट हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com