श्रीलंका के पूर्व खेल मंत्री ने WC 2011 हार के कारणों की सूची पेश की

श्रीलंका के पूर्व खेल मंत्री ने विश्व कप 2011 को लेकर कहा था कि मैच फिक्स था और उन्होंने इसकी जांच हेतु कारणों की लिस्ट भी सामने पेश की है।
2011 विश्व कप
2011 विश्व कप Social Media

राज एक्सप्रेस। श्रीलंका के पूर्व खेल मंत्री महिंदानंद अल्थगामागे ने विश्व कप 2011 को लेकर कहा था कि मैच फिक्स था और उन्होंने इसकी जांच हेतु कारणों की लिस्ट भी सामने पेश की है। उनका मानना है कि 9 पन्नों की इस सूची में उन्होंने करीब 24 संदिग्ध कारण बताए हैं, जिसकी वजह से श्रीलंका को हार का सामना करना पड़ा था। साल 2011 में श्रीलंका के खेल मंत्री रहे महिंदानंद अल्थगामागे ने 2011 विश्व कप को लेकर आरोप लगाए थे। जिसे लेकर श्रीलंका के खिलाड़ियों ने आरोप खारिज किए थे। पूर्व खेल मंत्री के आरोप लगाए जाने के बाद श्रीलंका सरकार ने इसे लेकर जांच की बैठक की है।

श्रीलंका के पूर्व खेल मंत्री ने दिया यह बयान

मैं जिम्मेदारी के साथ बोल रहा हूं और बहस के लिए आगे आ सकता हूं, लोग इसके बारे में चिंतित हैं, मैं इसमें क्रिकेटरों को शामिल नहीं करूंगा, लेकिन कुछ लोग मैच को फिक्स करने में जरूर शामिल थे।

महिंदानंद अल्थगामागे, पूर्व खेल मंत्री श्रीलंका

मुंबई में खेला गया था फाइनल

साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने विश्व कप फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने 6 विकेट पर 274 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने इस मैच को बड़ी आसानी से जीत लिया था। भारतीय टीम से गौतम गंभीर और महेंद्र सिंह धोनी ने ताबड़तोड़ पारियां खेली थी और इस खिताब पर कब्जा किया था।

आपको बता दें श्रीलंका के पूर्व खेल मंत्री का यह आरोप कि साल 2011 विश्व कप फाइनल फिक्स था, यह खिलाड़ियों को रास नहीं आता। सभी खिलाड़ियों को लगता है कि यह दावा बकवास है, लेकिन इसे लेकर खेल मंत्री चाहते हैं कि जांच होनी चाहिए, साथ ही पूर्व श्रीलंका के कप्तान डि सिल्वा भी इसे लेकर जांच की मांग कर चुके हैं, श्रीलंका से जुड़े कुछ विवाद की जांच आईसीसी भी कर रहा है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com