गांगुली ने कहा धोनी का संन्यास भारतीय क्रिकेट के लिए एक युग का अंत

धोनी के संन्यास पर गांगुली ने कुछ इस अंदाज़ में दी अपनी प्रतिक्रिया कहा धोनी के साथ भारतीय क्रिकेट के एक युग का अंत। जय शाह, रविचंद्रन आश्विन, माइकल वान और कई दिग्गजों ने दी अपनी प्रतिक्रिया।
धोनी का सन्यास भारतीय क्रिकेट के एक सुनहरे युग का अंत
धोनी का सन्यास भारतीय क्रिकेट के एक सुनहरे युग का अंतSocial Media

राज खेल समाचार। भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी के स्वतंत्रता दिवस के दिन शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के एलान पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने इसे एक युग का अंत बताया है।

गांगुली ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा, ''एक युग का अंत हो गया। वह देश और विश्व क्रिकेट के अनोखे खिलाड़ी रहे हैं। उनके नेतृत्व की बराबरी करना कठिन होगा, खासकर खेल के छोटे प्रारूप में। शुरुआती दौर में एक दिवसीय क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी से उन्होंने पूरे विश्व जगत में अपनी प्रतिभा सामने रखी। हर अच्छी चीज का अंत होता है और यह पूरी तरह से शानदार रहा है। उन्होंने विकेटकीपरों के लिए देश में पहचान बनाने के मानक तय किए हैं। उन्होंने अपने करियर का समापन बिना किसी अफसोस के साथ किया। उनका करियर शानदार रहा और मैं उन्हें आगे के जीवन की शुभकामनाएं देता हूं।"

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने धोनी को आधुनिक युग का सबसे महान खिलाड़ी बताते हुए कहा, ''एमएस धोनी आधुनिक युग के महान खिलाड़ियों में से एक हैं। मैं इसे व्यक्तिगत निर्णय समझता हूं और हम इसका सम्मान करते हैं। जैसा कि हम सभी उसे प्यार से 'माही' बुलाते आए हैं, उनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर असाधारण रहा है। उनकी कप्तानी प्रेरणादायक और सराहनीय रही है। मैं उन्हें आईपीएल और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।"

धोनी के संन्यास की घोषणा पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान ने कहा, ''विश्वकप 2011 की जीत सचिन की शानदार विदाई थी लेकिन इसका नेतृत्व धोनी ने किया था। एक शानदार अंतर्राष्ट्रीय करियर। धोनी आप क्रिकेट के छोटे प्रारूप के सबसे बेहतरीन कप्तान और फिनिशर रहे हैं। शानदार यादों के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं धोनी।"

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा, ''दिग्गज खिलाड़ी अपने अंदाज में संन्यास लेते हैं। धोनी भाई आपने देश को बहुत कुछ दिया। आपके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं।"

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चयनकर्ता प्रमुख कृष्णामाचारी श्रीकांत ने ट्वीट कर कहा, ''धोनी आपके शानदार करियर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। आप क्रिकेट जगत के सबसे बेहतरीन कप्तान थे। मैं आपके साथ विशेष पलों को साझा करने का आभारी हूं। आपको और आपके परिवार को अगली पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।"

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल न्यूज एजेंसी फीड के आधार पर प्रकाशित किया गया है। सिर्फ शीर्षक में बदलाव किया गया है। अतः इस आर्टिकल अथवा समाचार में प्रकाशित हुए तथ्यों की जिम्मेदारी राज एक्सप्रेस की नहीं होगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com