गौतम गंभीर ने बताया कैप्टन कूल धोनी को भी आता था गुस्सा

पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर ने कहा कि मैं दो बार ऐसे मौकों का गवाह बना, जहां मैंने महेंद्र सिंह धोनी को गुस्से में देखा है।
गौतम गंभीर ने बताया कैप्टन कूल धोनी को भी आता था गुस्सा
गौतम गंभीर ने बताया कैप्टन कूल धोनी को भी आता था गुस्साSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को कूल कप्तान माना जाता है, लेकिन क्रिकेट जगत में कई ऐसे मौके भी आए हैं जब महेंद्र सिंह धोनी को गुस्सा में देखा गया। भारत के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर ने इस बात का खुलासा स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम के दौरान किया है। वह इस दौरान लाइव बातचीत कर रहे थे। गौतम गंभीर ने कहा कि मैं दो बार ऐसे मौकों का गवाह बना, जहां मैंने महेंद्र सिंह धोनी को गुस्से में देखा है। गौतम गंभीर की मानें तो कैप्टन कूल धोनी भी कई दफा अपना शांत स्वभाव छोड़कर गुस्से में आ चुके हैं।

मैंने दो बार कप्तान को गुस्सा होते देखा

गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने बातचीत के दौरान कहा कि लोग कहते हैं कि उन्होंने कभी धोनी को गुस्सा होते हुए नहीं देखा है, लेकिन मैंने दो बार महेंद्र सिंह धोनी को गुस्सा होते देखा है, साल 2007 विश्व कप और अन्य विश्व कप के दौरान जब हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे, तब धोनी गुस्सा हुए थे।

धोनी भी इंसान हैं और उन्हें भी गुस्सा आ सकता है

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बड़ा योगदान दे चुके गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने आगे कहा कि धोनी भी इंसान हैं और उन्हें भी गुस्सा आना स्वाभाविक है। यह बिल्कुल सामान्य बात है, चेन्नई सुपर किंग्स में जब कोई खिलाड़ी खराब प्रदर्शन करता था, कैच छोड़ता था तब भी धोनी गुस्से में नजर आते थे।

खुद से तुलना पर यह बोले गंभीर

गंभीर से जब महेंद्र सिंह धोनी और उनकी तुलना को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि धोनी आमतौर पर बेहद शांत खिलाड़ी हैं और अन्य कप्तानों के मुकाबले बहुत शांत हैं। मुझसे तो खासकर कुछ ज्यादा ही शांत हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com