सब जूनियर हॉकी में हरियाणा, हिमाचल की लड़कियां जीतीं
सब जूनियर हॉकी में हरियाणा, हिमाचल की लड़कियां जीतींSocial Media

सब जूनियर हॉकी में हरियाणा, हिमाचल की लड़कियां जीतीं

हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष और महिला नॉर्थ जोन चैंपियनशिप 2023 में हॉकी हरियाणा और हॉकी हिमाचल ने सब जूनियर महिला वर्ग में और हॉकी हिमाचल और हॉकी पंजाब ने सब जूनियर पुरुष वर्ग में अपने-अपने मैच जीते।

हाइलाइट्स :

हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष और महिला नॉर्थ जोन चैंपियनशिप 2023।

हॉकी हरियाणा और हॉकी हिमाचल ने सब जूनियर महिला वर्ग में अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की

हॉकी हिमाचल और हॉकी पंजाब ने भी सब जूनियर पुरुष वर्ग में अपने-अपने मैच जीते।

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में खेली जा रही हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष और महिला नॉर्थ जोन चैंपियनशिप 2023 में गुरुवार को हॉकी हरियाणा और हॉकी हिमाचल ने सब जूनियर महिला वर्ग में अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की जबकि हॉकी हिमाचल और हॉकी पंजाब ने सब जूनियर पुरुष वर्ग में अपने-अपने मैच जीते। दिन के पहले मैच में सब जूनियर महिला वर्ग में हरियाणा ने कड़े मुकाबले में उत्तर प्रदेश को 3-2 से हरा दिया। हॉकी हरियाणा की कप्तान दीक्षा (2') ने खेल का पहला गोल किया, उसके बाद मेघा (5') और सीमा (17') ने गोल करके हॉकी हरियाणा को ठोस बढ़त दिला दी। उत्तर प्रदेश की वापसी की शुरुआत करने के लिए रश्मि रायकवार (30', 39') ने दूसरे हाफ में दो गोल किए, लेकिन आगे फायदा उठाने में असफल रहीं।

सब जूनियर महिला वर्ग के दूसरे मैच में हॉकी हिमाचल ने उत्तराखंड को 5-1 से हराया। हिमाचल के लिए गोलस्कोरर यामिनी (11'), पलक चौधरी (12', 26'), शिखा सैनी (40') और कौर नवनीत (53') थे। इस बीच हॉकी उत्तराखंड के लिए एकमात्र गोल मानसी कटारिया (13') ने किया। तीसरा मैच सब जूनियर पुरुष वर्ग में हॉकी हरियाणा और उत्तर प्रदेश हॉकी के बीच 3-3 से रोमांचक ड्रा पर समाप्त हुआ। उत्तर प्रदेश हॉकी के लिए कप्तान अली शाहरुख (21'), सत्यम पांडे (35'), और अजीत पाल (41') ने गोल किए, जबकि हर्ष (35') और रोहित सिंह (47', 57') ने गोल कर स्कोर बचाया। चौथे मैच में सब जूनियर पुरुष वर्ग में हॉकी हिमाचल ने हॉकी उत्तराखंड को 4-2 से हराया।

दिन के आखिरी मैच में सब जूनियर पुरुष वर्ग में हॉकी पंजाब ने हॉकी चंडीगढ़ के खिलाफ 5-1 से जीत दर्ज की। अजयपाल सिंह (1', 40', 45') ने हैट्रिक बनाई जबकि सुखदेव सिंह (7') और चरणजीत सिंह (21') ने गोल किये। हॉकी चंडीगढ़ के लिए एकमात्र गोल सूरज कुमार साह (25') ने किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co