विश्व कप में बेहतर प्रभाव डालने के लिये तत्पर हैं गुरजंत
विश्व कप में बेहतर प्रभाव डालने के लिये तत्पर हैं गुरजंतSocial Media

विश्व कप में बेहतर प्रभाव डालने के लिये तत्पर हैं गुरजंत

बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के फॉरवर्ड गुरजंत सिंह ने कहा है कि वह अपने खेल में सुधार करने और आगामी विश्व कप में बड़ा प्रभाव डालने के लिए तत्पर हैं।

बेंगलुरु। बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के फॉरवर्ड गुरजंत सिंह ने कहा है कि वह अपने खेल में सुधार करने और आगामी विश्व कप में बड़ा प्रभाव डालने के लिए तत्पर हैं। हॉकी इंडिया ने गुरजंत के हवाले से कहा, मुझे खुशी है कि मैं राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक विजेता टीम का हिस्सा था। ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों का पदक विजेता होना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। मैंने उन बिंदुओं पर ध्यान दिया है, जिन पर मुझे सुधार करने की जरूरत है। मैं एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 भुवनेश्वर-राउरकेला जैसे आयोजनों में और भी बड़ा प्रभाव डालने के लिए तत्पर हूं।

भारत के 27 वर्षीय फॉरवर्ड ने कहा कि उन्हें एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 भुवनेश्वर-राउरकेला में घरेलू दर्शकों के सामने खेलने का मौका मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, विश्व कप में खेलना हर हॉकी खिलाड़ी का सपना होता है। मुझे वास्तव में उम्मीद है कि मुझे हमारे घरेलू मैदान पर टूर्नामेंट खेलने का मौका दिया जाएगा। ओडिशा में हमेशा (हॉकी को लेकर) धूमधाम होती है और मुझे यकीन है कि प्रशंसकों का समर्थन हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।

गुरजंत ने भारतीय टीम की वर्तमान योजनाओं पर कहा, हम एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2022-23 में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं। वहां अच्छा प्रदर्शन करने से हमें एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 भुवनेश्वर-राउरकेला के लिये आत्मविश्वास मिलेगा। हम चुनौती की प्रतीक्षा कर रहे हैं और एक टीम के रूप में बेहतर होने के लिए दृढ़ हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com