Hockey World Cup 2023 : बून का पंजा, बेल्जियम ने जापान को हराया
Hockey World Cup 2023 : बून का पंजा, बेल्जियम ने जापान को हरायाSocial Media

Hockey World Cup 2023 : बून का पंजा, बेल्जियम ने जापान को हराया

बेल्जियम ने टॉम बून के पांच गोलों की बदौलत एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के एकतरफा मुकाबले में जापान को 7-1 से रौंदकर पूल-बी में पहला स्थान हासिल किया।

राउरकेला। बेल्जियम ने टॉम बून के पांच गोलों की बदौलत एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के एकतरफा मुकाबले में जापान को 7-1 से रौंदकर पूल-बी में पहला स्थान हासिल किया। बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले गये मुकाबले में बेल्जियम ने विश्व कप की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। बून ने 21वें, 26वें, 27वें, 50वें, 55वें मिनट में गोल करके बेल्जियम की विशाल जीत में नायक की भूमिका निभाई। इसके अलावा सेड्रिक चार्ली (17वां) और सेबैस्टियन डोकियर (51वां मिनट) ने बेल्जियम के लिये एक-एक गोल किया, जबकि जापान का एकमात्र गोल केंटारो फुकुडा ने 45वें मिनट में जमाया।

बेल्जियम तीन मैचों में दो जीत और एक ड्रॉ के साथ पूल-बी में पहले स्थान पर ही है और जर्मनी को शीर्ष स्थान की होड़ में बेल्जियम को पछाड़ने के लिये आज के मुकाबले में कोरिया को कम से कम नौ गोल के अंतर से हराना होगा। गत चैंपियन बेल्जियम ने अपना पहला पेनल्टी कॉर्नर पांचवें मिनट में अर्जित किया, हालांकि उसे पहले गोल के लिये दूसरे क्वार्टर का इंतजार करना पड़ा। सेड्रिक ने 17वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया, जबकि बून ने हाफ टाइम से पहले हैट्रिक लगाकर बेल्जियम को 4-0 की बढ़त दिला दी।

जापान ने हाफ टाइम के बाद तीसरे क्वार्टर में रक्षात्मक रूप से बेहतर खेल दिखाया और बेल्जियम को मिले तीन पेनल्टी कॉर्नरों पर गोल नहीं करने दिया। वह खुद भी हालांकि 44वें मिनट में मिले कॉर्नर पर स्कोर नहीं कर सका। आखिरी क्वार्टर के शुरू होती ही केंटारो ने गोल करके जापान को खुश होने का एक ही मौका दिया। यह खुशी हालांकि ज्यादा देर तक नहींं टिकी और 50वें मिनट में बून के गोल के बाद 51वें मिनट में सेबैस्टियन ने भी एक गोल कर दिया। यह मुकाबला अंततः पेनल्टी स्ट्रोक पर बून के पांचवें गोल के साथ खत्म हुआ। जापान को अब भी विश्व कप 2023 में अपनी पहली जीत का इंतजार है, जिसके लिये वह नौवें से 16वें पायदान के लिये होने वाले मुकाबलों का रुख करेगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com