गुस्सा और निराशा जैसी भावनाओं पर काबू रखता हूँ: MS Dhoni

भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ ऐसी बात कही जो किसी भी इंसान के लिए प्रेरणा का काम करेगी।
MS Dhoni महेंद्र सिंह धोनी
MS Dhoni महेंद्र सिंह धोनीSocial Media

राज एक्सप्रेस। भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ ऐसी बात कही जो किसी भी इंसान के लिए प्रेरणा का काम करेगी। उन्होंने कल कहा की वो भी एक नार्मल इंसान की तरह ही सोचते हैं और उन्हें भी गुस्सा और निराशा होती है लेकिन वो बुरे विचारे से बचकर चलते हैं, गलत विचार से बचने के मामले में वो अपने आपको दूसरों से बेहतर मानते हैं।

माही हर परिस्थिति में सामान्य रहने की कला में माहिर है, वो अपने इमोशंस को कभी जनता के सामने नहीं आने देते। इसलिए उन्हें सारी दुनिया कप्तान कूल के नाम से भी जानती है लेकिन उन्होंने बताया कि हर जीत या हार के बाद उन पर उनकी भावनाएं भारी पड़ ही जाती हैं।

मैं भी नार्मल इंसान हूं, लेकिन किसी अन्य व्यक्ति की तरह भावनाओं को बेहतर तरीके से कंट्रोल कर समान्य रहता हूं।

महेंद्र सिंह धोनी

धोनी फ़िलहाल टीम में शामिल नहीं है, वे विश्व कप के बाद से ही टीम में शामिल नहीं किये गए हैं और उनके टीम में शामिल होने की अटकलें हमेशा लगी रहती हैं। फ़िलहाल उन्होंने खुद भी क्रिकेट से थोड़े दिन का आराम लिया हुआ है।

धोनी ने विपरीत परिस्थितियों से पार पाने के संबंध में कहा, ‘हर इंसान की तरह मुझे भी निराशा होती है, कई बार मुझे भी गुस्सा आता है, लेकिन ज़रूरी ये होता है कि इनमें से कोई भी भावना पर पार कैसे पाया जा सकता है, मैं भी यही करता हूँ और अपने इमोशंस पर कंट्रोल कर पेश आता हूँ।'

पूर्व कप्तान माही ने बताया की परेशानियों से जूझने के बजाए उनको दूर करने के बारे में सबसे पहले सोचना चाहिए और फ़िलहाल चल रहे मौके पर आपको क्या करना है उस पर पूरा ध्यान देना चाहिए यही सबसे महत्वपूर्ण बात है। मैच में भी मैं यही करता आया हूँ आने वाले पल में क्या करना है, क्या योजना सही साबित होगी, कब किस का किस तरह उपयोग कर मैच जीता जा सकता है, ये सोच अपने इमोशन्स पर काबू पाने में मदद करती है। इस तरह में बेहतर सोचकर अपनी भावनाओं पर पार पा लेता हूँ।

धोनी का कहना था की अंत में आने वाले परिणाम से अच्छा है कि, हम अच्छी योजना के बारे में सोचें, अपनी कप्तानी के दौरान माही इस सोच के साथ ही चला करते थे। धोनी ने बताया कि टेस्ट मैच में तो थोड़ा समय मिल सकता है पर टी20 हो तो आपको सब त्वरित निर्णय लेकर करना होता है, दोनों जगह आपको अलग सोच के साथ पेश आना पड़ता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co