लद्दाख में आइस हॉकी को मिलेगी मान्यता, खुलेगी तीरंदाजी अकादमी

केंद्र सरकार जल्द ही देश भर के लिए नवीनतम खेल नीति लेकर आएगी। बकौल खेल मंत्री किरण रिजिजू, खेल-खिलाड़ियों को आगे बढ़ाना सरकार का एकमात्र लक्ष्य है। देश में खेल संस्कृति विकसित करना जरूरी है।
लद्दाख में आइस हाॅकी को मिलेगी मान्यता, खुलेगी तीरंदाजी अकादमी
लद्दाख में आइस हाॅकी को मिलेगी मान्यता, खुलेगी तीरंदाजी अकादमीSocial Media
Author:

राज एक्सप्रेस। केन्द्र सरकार देश में खेल व खिलाड़यों को आगे बढ़ाने के लिए नए कदम पर लगातार कार्य कर रही है। जल्द ही देशभर के लिए नवीनतम खेल नीति को लेकर लद्दाख में आइस हॉकी को मान्यता मिलेगी और तीरंदाजी अकादमी की स्थापना की जाएगी। केंद्रीय युवा मामले व खेल राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा है कि, अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में जो खिलाड़ी पदक लेकर आएंगे, उन्हें देश में लौटते ही तत्काल ईनाम राशि का चेक प्रदान किया जाएगा। इससे खिलाड़ियों को मनोबल बढ़ेगा और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। सोनीपत में उत्तर क्षेत्रीय खेल प्राधिकरण (साई) के बहालगढ़ केंद्र का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

खिलाड़ियों को नौकरी

उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उनका मकसद है कि, देश में एक नयी खेल संस्कृति विकसित हो। सारी सुविधाएं विश्वस्तरीय हों और भविष्य में खिलाड़ियों को कैरियर की सभावनाएं दिखें। उन्होंने बताया कि, वह कोशिश कर रहे हैं कि सभी खिलाड़ियों को सरकारी और गैर-सरकारी क्षेत्रों में नौकरी दिलवाई जाए। नौकरी में रहते हुए ही सभी खिलाड़ी अपने खेल पर ध्यान दें और देश के लिए पदक लेकर आएं और रिटायरमेंट के बाद कोचिंग के क्षेत्र में खेलों के लिए अपना अमूल्य योगदान दें।

लद्दाख के लिए सौगात

केंद्रीय खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) किरण रिजिजू ने कहा कि, केंद्र सरकार नवगठित केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में खेलों को बढ़ावा देने के लिए भी काम कर रही है। लद्दाख चूंकि 12 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर है इसलिए वहां पर सिंथेटिक ट्रैक विकसित किए जाएंगे, साथ ही खेल मंत्रालय आइस हॉकी को भी मान्यता देने जा रहा है। उन्होंने बताया कि, लद्दाख में तीरंदाजी अकादमी खोलने का भी निर्णय लिया गया है। उनके मुताबिक खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही नवीनतम खेल नीति लाई जाएगी।

हरियाणा में हैं बेहतर सुविधाएं

देश में जिला स्तर पर खेल की बेहतर सुविधाएं मिलें। इसके लिए जल्द ही देश के सभी राज्यों के खेल मंत्रियों का एक सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मांग पर सोनीपत साई सेंटर में और अधिक बेहतर खेल सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। रिजिजू ने तीरंदाजी अकादमी का निरीक्षण किया और वहां राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने साई सेंटर की मैस, हॉस्टल, स्विमिंग पुल, जिम सहित अन्य सभी सुविधाओं का निरीक्षण भी किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co