IND Vs NZ: धोनी के इस रिकॉर्ड से 25 दौड़ के फासले पर विराट कोहली

तीसरे T20 मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी के एक बड़े रिकॉर्ड को पार कर सकते हैं।
IND Vs NZ: धोनी के इस रिकॉर्ड से 25 दौड़ के फासले पर विराट कोहली
IND Vs NZ: धोनी के इस रिकॉर्ड से 25 दौड़ के फासले पर विराट कोहलीSocial Media

राज एक्सप्रेस। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच T20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला हैमिल्टन में खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli), महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के एक बड़े रिकॉर्ड को पार कर सकते हैं। विराट कोहली केवल 25 रन बनाकर महेंद्र सिंह धोनी के इस बड़े का रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अगर तीसरे T20 मुकाबले में 25 रन बना लें, तो वह बतौर कप्तान सर्वाधिक रन बनाने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ देंगे। इस समय कप्तान के तौर पर महेंद्र सिंह धोनी T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय हैं।

25 दौड़ दूर विराट कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली के T20 इंटरनेशनल में कप्तान के तौर पर 1088 रन हैं, वहीं महेंद्र सिंह धोनी के 1112 रन हैं। अगर कप्तान विराट कोहली 25 रनों या उससे ज्यादा की पारी खेलें, तो महेंद्र सिंह धोनी का यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। अगर T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तानों की बात की जाए तो फिलहाल महेंद्र सिंह धोनी तीसरे और विराट कोहली चौथे नंबर पर हैं। पहले नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के फाफ दू डुप्लेसी और दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन हैं।

बतौर बल्लेबाज विराट कोहली है T20 में नंबर वन

अगर बतौर बल्लेबाज बात की जाए तो विराट कोहली T20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक T20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 2745 रन बनाए हैं, उनके बाद भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा जिन्होंने 2648 रन बनाए हैं, तीसरे नंबर पर मार्टिन गुप्टिल चौथे नंबर पर शोएब मलिक और पांचवें नंबर पर ब्रेंडन मैकुलम हैं।

भारतीय टीम को सता रही धोनी की याद, चहल ने बताई राज की बात

आपको बता दें कि भारतीय टीम के लिए इस मैच में जीत दर्ज कर इतिहास रचने का मौका है। अगर भारतीय टीम यह मैच जीत जाती है, तो न्यूजीलैंड की सरजमीं पर यह पहला मौका होगा जब भारतीय टीम कोई T20 सीरीज जीतेगी। अब देखना यह है कि भारतीय टीम लगातार दो मैच जीत दर्ज करने के बाद अपना प्रदर्शन जारी रख पाती है या नहीं।

IND Vs NZ: कोहली ने दिखाया जबरदस्त स्टंट, सीरीज जीतने के इरादे बुलंद

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com