Ind vs SL ODI
Ind vs SL ODISocial Media

Ind vs SL ODI : विराट के 45वें सैकड़े से भारत ने बनाया 373 का विशाल स्कोर, रोहित और गिल के अर्धशतक

भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में चल रहा है।विराट कोहली ने शतक जड़ा, वहीं रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मारा अर्धशतक।

राज एक्सप्रेस। भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में चल रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जिसके जवाब में भारतीय बल्लेबाजों ने श्रीलंका के गेंदबाजों को बुरी तरह से धोया। विराट कोहली ने शतक जड़ा, वहीं रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मारा अर्धशतक। श्रीलंका के गेंदबाज कासून रजिथा ने चटके सबसे ज्यादा 3 विकेट। कासून रजीथा सहित सभी गेंदबाजों ने रन लुटाए। श्रीलंका को जीत के लिए 374 बनाने होंगे।

विराट का 45वां वनडे शतक :

विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में लगातार दूसरा शतक जड़ दिया। विराट ने 129 के तेज़ स्ट्राइक रेट से 87 बॉल्स पर 113 रन बनाए। विराट का यह लगातार दूसरा शतक है, इससे पहले विराट ने पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में शतक जड़ा था, उसी मैच में ईशान किशन ने ऐतिहासिक दोहरा शतक भी मारा था।

रोहित–शुभमन की शानदार ओपनिंग साझेदारी :

कप्तान रोहित शर्मा और युवा शुभमन गिल के बीच 143 की बड़ी और तेज़ साझेदारी हुई। दोनो बल्लेबाजों ने अर्धशतक जमाया। दोनो ने मिलकर भारत के विशाल स्कोर की नीव रखी थी। दोनो बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही श्रीलंका के गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया और एग्रेसिव बल्लेबाजी की। शुभमन गिल ने 60 बॉल्स पर 70 रन मारे जिसमे उन्होंने 11 चौके जड़े और रोहित शर्मा ने 67 बॉल्स पर 83 रन मारे जिसमे उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के ठोके।

लंकाई गेंदबाजों की पिटाई :

भारत के 4 बल्लेबाजों ने मिलकर लंकाई गेंदबाजों की खूब पिटाई की। इसका पता इसी बात से चलता है कि जिस लंकाई गेंदबाज ने सबसे ज्यादा विकेट झटके है उसने ही सबसे ज्यादा रन भी खाए है। सभी लंकाई गेंदबाजों की खूब पिटाई हुई। किसी भी गेंदबाज का इकोनॉमी 6.5 से नीचे नहीं थी। सबसे ज्यादा कासून रजीथा ने 10 ओवरों में 8.8 की इकोनॉमी से 88 रन खाए।

जीत के लिए रचना होगा इतिहास :

श्रीलंका को जीत के लिए 374 रन बनाने हैं। अगर वे इसका पीछा कर पाने में सफल हो जाते है तो वह इतिहास रच देंगे, क्योंकि श्रीलंका ने अपने इतिहास में कभी भी 350 से ऊपर का स्कोर वनडे में चेज़ नहीं किया है। श्रीलंका ने जो सबसे ज्यादा रन चेज़ किया था, वो इंग्लैंड के विरुद्ध 2006 में 324 किया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com