महिला हॉकी विश्व कप 2022 के लिए भारत पूल बी में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और चीन के साथ

भारतीय महिला हॉकी टीम को स्पेन और नीदरलैंड में एक जुलाई से शुरू होने वाले आगामी एफआईएच हॉकी महिला विश्व कप 2022 के लिए इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और चीन के साथ पूल बी में रखा गया है।
महिला हॉकी विश्व कप 2022 के लिए भारत पूल बी में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और चीन के साथ
महिला हॉकी विश्व कप 2022 के लिए भारत पूल बी में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और चीन के साथSocial Media

भुवनेश्वर। भारतीय महिला हॉकी टीम को स्पेन और नीदरलैंड में एक जुलाई से शुरू होने वाले आगामी एफआईएच हॉकी महिला विश्व कप 2022 के लिए इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और चीन के साथ पूल बी में रखा गया है। मस्कट में हाल ही में हॉकी एशिया कप में तीसरा स्थान हासिल करने के बाद भारतीय महिला टीम ने विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया था। इसके अलावा विश्व चैंपियन नीदरलैंड को जर्मनी, आयरलैंड और चिली के साथ पूल ए में रखा गया है। वहीं पूल सी में मेजबान स्पेन अर्जेंटीना, कोरिया और कनाडा के साथ है, जबकि पूल डी में ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, जापान और दक्षिण अफ्रीका को शामिल किया गया है।

भारतीय टीम की गोलकीपर सविता ने अपने पूल में प्रतियोगिता के बारे में कहा, '' इंग्लैंड (विश्व नंबर तीन) और न्यूजीलैंड (विश्व नंबर आठ) के साथ यह एक कठिन पूल है, जो हमसे ऊपर हैं और चीन हमेशा आश्चर्यचकित कर सकता है। एक टीम के रूप में हमने हमेशा माना है कि हमें खुद पर ध्यान देने की जरूरत है न कि इस पर कि प्रतिद्वंद्वी क्या कर सकता है, लेकिन अब जब हम जानते हैं कि पूल चरण में हम किससे खेलेंगे, हम उसी के अनुसार अपनी तैयारी की योजना बना सकते हैं और हम चुनौती के लिए तैयार हैं।"

उल्लेखनीय है कि भारतीय महिला टीम ने विश्व कप के पिछले संस्करण में पहली बार शीर्ष आठ में जगह बनाई थी, जब उन्होंने इंग्लैंड के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला और आयरलैंड से 0-1 से हार का सामना किया, जिसने विश्व चैंपियंस नीदरलैंड के खिलाफ फाइनल और ग्रुप चरण में अमेरिका के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला था। सविता ने इस बारे में कहा, '' यह हमारे लिए एक बहुत अच्छा टूर्नामेंट था और इसने हमारा आत्मविश्वास बढ़ाया। 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ उसके घरेलू मैदान पर ड्रॉ हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण था और हम क्वार्टर फाइनल में आयरलैंड को हराने के बहुत करीब आ गए थे, लेकिन मैच 0-0 से ड्रॉ रहने के बाद शूटआउट में हार गए। पिछले तीन-चार वर्षों में, विशेष रूप से टोक्यो में ओलंपिक खेलों जैसे बड़े इवेंटों में अनुभव के साथ मुझे लगता है कि हम इस बार विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए मानसिक रूप से बेहतर तैयार हैं।"

भारतीय गोलकीपर ने जोर देते हुए कहा कि आगामी एफआईएच हॉकी प्रो लीग मैच जुलाई में होने वाले प्रतिष्ठित क्वाड्रेनियल इवेंट के लिए उन्हें अच्छी तैयारी करने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा, '' हम अप्रैल में प्रो लीग मैचों में घर पर इंग्लैंड से खेलेंगे और हम पहले ही चीन से खेल चुके हैं। मेरा मानना है कि दुनिया की अन्य शीर्ष टीमों बेल्जियम और अर्जेंटीना से खेलने से हमें निश्चित रूप से विश्व कप की हमारी तैयारियों में फायदा होगा।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com