जापान को 5-1 से हराकर भारत ने एशियन गेम्स में जीता हॉकी का स्वर्ण
जापान को 5-1 से हराकर भारत ने एशियन गेम्स में जीता हॉकी का स्वर्णSocial Media

जापान को 5-1 से हराकर भारत ने एशियन गेम्स में जीता हॉकी का स्वर्ण

भारत ने एशियन गेम्स 2023 हॉकी के फाइनल में शुक्रवार को जापान को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसी के साथ भारत ने पेरिस 2024 ओलंपिक कोटा भी हासिल कर लिया।

हाइलाइट्स :

  • एशियन गेम्स 2023।

  • भारत ने एशियन गेम्स 2023 हॉकी के फाइनल में जापान को हराया।

  • एशियन गेम्स 2023 में भारत ने हॉकी में जीता स्वर्ण।

  • भारत ने पेरिस 2024 ओलंपिक कोटा भी हासिल कर लिया।

  • भारत की जीत में मनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास और अभिषेक ने गोल किया।

हांगझोउ। भारत ने एशियन गेम्स 2023 हॉकी के फाइनल में शुक्रवार को जापान को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसी के साथ भारत ने पेरिस 2024 ओलंपिक कोटा भी हासिल कर लिया। गोंगशू कैनाल स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम में भारत की ओर से मनप्रीत सिंह (25वें मिनट में), हरमनप्रीत सिंह (32वें और 59वें मिनट में), अमित रोहिदास (36वें मिनट में) और अभिषेक (48वें मिनट में) ने गोल किया। वहीं, जापान की टीम की ओर से तनाका (51वें मिनट में) ने स्कोरशीट में एक गोल जोड़ा।

पुरुषों की एफआईएच रैंकिंग में तीसरे स्थान पर मौजूद भारत ने सकारात्मक शुरुआत की और मैच शुरू होने के कुछ मिनटों बाद ही भारत ने पहला मौका बनाया, लेकिन वे इसे गोल में नहीं बदल सके। पहले क्वार्टर में भारतीय टीम ने इसके बाद भी कई बार मौके बनाए लेकिन उसमें कामयाब नहीं हो सकी। दूसरी तरफ जापान की टीम भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co