भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने फ्रांस को हराया
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने फ्रांस को हरायाSocial Media

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने फ्रांस को हराया

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पांच देशों के टूर्नामेंट वालेंसिया 2023 के अपने चौथे और अंतिम मुकाबले में फ्रांस को 5-4 से हरा दिया है।

हाइलाइट्स :

  • भारतीय पुरुष हॉकी।

  • भारत और फ्रांस के बीच मुकाबला।

  • भारत ने फ्रांस को 5-4 से हराया।

वालेंसिया। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पांच देशों के टूर्नामेंट वालेंसिया 2023 के अपने चौथे और अंतिम मुकाबले में फ्रांस को 5-4 से हरा दिया है। यहां खेले गये मुकाबले के पहले क्वार्टर में फ्रांस ने लुकास मोंटेकॉट ने 11वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर बढ़त दिलाई। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में विवेक सागर प्रसाद ने 16वें मिनट में मैदानी गोल कर भारत को बराबरी पर ला दिया। जुगराज सिंह ने 20वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को बढ़त दिलाई, इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 25वें ने एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर बढ़त दोगुना कर दिया। फ्रांस को जल्द ही पेनल्टी स्ट्रोक मिला और एटिने टाइनेवेज ने 28 मिनट ने इसका पूरा फायदा उठाते हुए गोल किया।

फ्रांस ने तीसरे क्वार्टर के आखिर में गैसपार्ड बॉमगार्टन ने 43 मिनट के गोल पर बराबरी कर ली। फ्रांस ने एटिने टाइनेवेज ने 53वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर से गोलकर बढ़त हासिल कर ली, लेकिन उनकी खुशी अल्पकालिक रही हरमनप्रीत सिंह ने 56वें मिनट पेनल्टी कॉर्नर से अपना दूसरा गोल किया। जुगराज सिंह ने 60वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर के जरिए अपना दूसरा गोलकर भारत को 5-4 से जीत दिला दी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com