भारतीय टीम को सता रही धोनी की याद, चहल ने बताई राज की बात

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्ड कप 2019 के बाद से क्रिकेट से दूर हैं, उनकी कमी भारतीय टीम को भी खल रही है।
भारतीय टीम को सता रही धोनी की याद, चहल ने बताई राज की बात
भारतीय टीम को सता रही धोनी की याद, चहल ने बताई राज की बातSocial Media

राज एक्सप्रेस। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) वर्ल्ड कप 2019 के बाद से क्रिकेट से दूर हैं, उनकी कमी भारतीय टीम को भी खल रही है। महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक वीडियो बीसीसीआई (BCCI) ने शेयर किया है। युजवेंद्र चहल जो 'चहल टीवी' के नाम से मशहूर अपना विडियो चलाते हैं, उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की याद दिलाई है। भारतीय टीम तीसरे T20 मैच के लिए हैमिल्टन रवाना हुई है। इसी बीच युजवेंद्र चहल ने भारतीय खिलाड़ियों से बस में बातचीत की।

आप इस वीडियो की लिंक पर जाकर पूरा वीडियो सुन सकते हैं

चहल ने किया महेंद्र सिंह धोनी को याद, बताई राज की बात

युजवेंद्र चहल बस में सभी से बात करने के बाद आखिर में आखरी सीट पर गए, जहां अक्सर महेंद्र सिंह धोनी बैठा करते थे, उन्होंने उनको याद करते हुए बताया कि एमएस धोनी (MS Dhoni) हमेशा इस कोने की आखिरी सीट पर बैठा करते थे, धोनी की सीट आज भी खाली है, यह वह सीट है जिस पर दिग्गज बैठते थे, माही भाई, अभी भी यहां कोई नहीं बैठता हम उन्हें बहुत याद करते हैं।

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी भले ही क्रिकेट से दूर हैं, लेकिन क्रिकेट जगत में और भारतीय टीम में भी उनको लेकर चर्चा हमेशा बनी रहती है।

भारतीय टीम अपना तीसरा T20 मुकाबला खेलने के लिए हेमिल्टन जा पहुंची है, जहां कल मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

IND Vs NZ: कोहली ने दिखाया जबरदस्त स्टंट, सीरीज जीतने के इरादे बुलंद

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co