यूरोप दौरे के लिए रवाना हुई भारतीय टीम
यूरोप दौरे के लिए रवाना हुई भारतीय टीमSocial Media

यूरोप दौरे के लिए रवाना हुई भारतीय टीम

भारतीय महिला हॉकी टीम एशियाई खेलों की तैयारी के लिए बुधवार को अपने यूरोपीय दौरे पर रवाना हो गई।

हाइलाइट्स :

  • भारतीय महिला हॉकी टीम एशियाई खेलों की तैयारी के लिए यूरोपीय दौरे पर रवाना हो गई।

  • भारतीय महिला हॉकी टीम स्पेन हॉकी फेडरेशन की 100वीं वर्षगांठ के लिए स्पेन जाएगी।

  • भारतीय टीम ने अभी तक बेंगलुरु के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र में राष्ट्रीय कोचिंग शिविर में प्रशिक्षण लिया।

बेंगलुरु। भारतीय महिला हॉकी टीम एशियाई खेलों की तैयारी के लिए बुधवार को अपने यूरोपीय दौरे पर रवाना हो गई। सविता पूनिया की टीम सबसे पहले तीन मैचों की श्रृंखला के लिए जर्मनी के लिये उड़ान भरेगी, जिसके बाद वह स्पेन हॉकी फेडरेशन की 100वीं वर्षगांठ के लिए स्पेन जाएगी। जर्मनी में भारत का अभियान लिंबर्ग में 16 जुलाई को चीन के खिलाफ शुरू होगा। इसके बाद सविता की टीम 18 और 19 जुलाई को वीसबेडन और रसल्सहाइम में मेज़बान जर्मनी से भिड़ेगी।

इसके बाद भारतीय टीम स्पेनिश हॉकी फेडरेशन 100वीं वर्षगांठ अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिये 20 जुलाई को स्पेन के टेरासा के लिये उड़ान भरेगी। भारत अपने अभियान की शुरुआत 25 जुलाई को मेजबान स्पेन के खिलाफ करेगा, जबकि उसका अगला मुकाबला 27 जुलाई को दक्षिण अफ्रीका से होगा। भारत का आखिरी ग्रुप मैच 28 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ होगा।

भारतीय टीम अभी तक बेंगलुरु के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र में राष्ट्रीय कोचिंग शिविर में प्रशिक्षण ले रही थी। भारतीय टीम के रवाना होने से पहले कप्तान सविता ने कहा, “हम वास्तव में इस दौरे का इंतजार कर रहे हैं। एशियाई खेलों से पहले अच्छी टीमों के खिलाफ खेलने से हमें सीखने का अच्छा अनुभव मिलेगा। आगामी एशियाई खेलों की तैयारी के लिये ये मैच महत्वपूर्ण होंगे। पिछले कुछ महीनों में अपनी ताकत और कमजोरियों पर काम करने के बाद हम जर्मनी और स्पेन में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का लक्ष्य रखेंगे।"

इस बीच, भारतीय महिला हॉकी टीम की उप-कप्तान दीप ग्रेस एक्का ने कहा, “हमने पिछले कुछ हफ्तों में कठोर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किये हैं। तैयारियां वास्तव में अच्छी रही हैं, और हमारा पिछला प्रदर्शन खिलाड़ियों के लिये काफी आत्मविश्वास बढ़ाने वाला होगा। हम जर्मनी और स्पेन में अपने मैचों में इसे दोहराने की कोशिश करेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com