भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी और आठ अन्य कोरोना से ठीक हुए

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, टीम की छह सदस्य और सपोर्ट स्टाफ की दो सदस्य वीडियो विश्लेषक अम्रुतुप्रकाश और वैज्ञानिक सलाहकार वेन लोम्बार्ड कोरोना से ठीक हो गए हैं।
भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी और आठ अन्य कोरोना से ठीक हुए
भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी और आठ अन्य कोरोना से ठीक हुएSocial Media

राज एक्सप्रेस। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, टीम की छह सदस्य सविता पुनिया, शर्मिला देवी, रजनी, नवजोत कौर, नवनीत कौर और सुशीला और सपोर्ट स्टाफ की दो सदस्य वीडियो विश्लेषक अम्रुतुप्रकाश और वैज्ञानिक सलाहकार वेन लोम्बार्ड कोरोना से ठीक हो गए हैं।

रानी समेत सातों खिलाड़ी 10 दिनों के ब्रेक के बाद 24 अप्रैल को कोर ग्रुप के साथ बेंगलुरु पहुंचने पर कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए 25 सदस्यीय महिला हॉकी कोर का संभावित समूह एक प्रशिक्षण शिविर के लिए बेंगलुरु में इकट्ठा हुआ था। संक्रमित खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की सदस्यों को कोई लक्षण नहीं था और उन्हें भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) केंद्र में निगरानी में रखा गया था।

रानी ने ठीक होने के बाद ट्विटर पर एक बयान में कहा, '' पिछले दो हफ्तों के दौरान संदेशों और फोन कॉल के माध्यम से प्यार और मानसिक रूप से सहयोग के लिए आप सभी का धन्यवाद। मैं, मेरी टीम की साथी और सपोर्ट स्टाफ अब पूरी तरह कोरोना से ठीक हो गए हैं। "

भारतीय कप्तान ने देश वासियों से आग्रह किया है कि वे सावधानी बरतें और इस मुश्किल समय में जरूरतमंदों की हर संभव मदद करें। उन्होंने कहा, '' यह जानकर बहुत दुख हुआ कि इतने सारे लोग अपने प्रियजनों को खो रहे हैं। मैं उनके लिए प्रार्थना करती हूं। आइए मिलकर इस महामारी से लड़ें। सुरक्षित रहें, मास्क पहनें और कोरोना संबंधी गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करें।"

डिस्क्लेमर : यह आर्टिकल न्यूज एजेंसी फीड के आधार पर प्रकाशित किया गया है। इसमें राज एक्सप्रेस द्वारा कोई संशोधन नहीं किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com