बुलंद हौसले के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम दक्षिण अफ्रीका रवाना
बुलंद हौसले के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम दक्षिण अफ्रीका रवानाSocial Media

बुलंद हौसले के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम दक्षिण अफ्रीका हुई रवाना

भारतीय महिला हॉकी टीम दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के खिलाफ सात मैचों की सीरीज में हिस्सा लेने के लिये शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो गई।

बेंगलुरु। एफआईएच महिला नेशंस कप में करिश्मायी प्रदर्शन के बाद आत्मविश्वास से लबरेज भारतीय महिला हॉकी टीम दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के खिलाफ सात मैचों की सीरीज में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के लिये रवाना हो गई । कप्तान सविता के नेतृत्व में टीम को केपटाउन में 16 जनवरी से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार मैच खेलने हैं, जिसके बाद टीम 23 जनवरी से शुरू होने वाले तीन मैचों में विश्व की नंबर एक टीम नीदरलैंड से भिड़ेगी।

केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर दक्षिण अफ्रीका के लिये रवाना होने से पहले भारतीय कप्तान ने कहा,“हम हाकी इंडिया के प्रति आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होने इस साल हमारे लिये बड़ी संख्या में मैच कराने की योजना बनायी है। खासकर ऐसे साल में जब हम एशियाई खेल और पेरिस ओलंपिक में सीधे क्वालीफाई करने की तैयारी कर रहे हैं।” उन्होने कहा,“ दक्षिण अफ्रीका और दुनिया की नंबर एक टीम नीदरलैंड के खिलाफ मैचों से हमें अपने खेल के स्तर को बढ़ाने में मदद मिलेगी। हम इस दौरे के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं। बैंगलोर में समाप्त हुये शिविर के बाद सभी खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरे हुए हैं और सीजन की अच्छी शुरुआत करने के लिए उत्सुक हैं।”

उप कप्तान नवनीत कौर ने कहा,“एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप में भारत के प्रदर्शन को लेकर हमारी टीम काफी उत्सुक है। भारत में विश्व कप को लेकर बहुत चर्चा है और निश्चित रूप से, हम समय के अंतर के बावजूद मैच देखने के लिए स्क्रीन से चिपके रहेंगे।” महिला टीम ने भारतीय पुरुष टीम को शुभकामनायें प्रेषित की और वीडियाे संदेश को साझा किया कि इस बार संभवत: हॉकी में पदक के लिए 48 साल का लंबा इंतजार खत्म हो जाएगा। नवनीत ने कहा,“हमने साई बैंगलोर में शिविर में भारतीय पुरूषों को पसीना बहाते हुए देखा है। हमे पता है कि उन्होंने इस पल के लिए कितनी मेहनत की है और हम वास्तव में उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। ”

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com