महिला हॉकी कप्तान रानी 'खेल रत्न','अर्जुन अवार्ड' के लिए यह नॉमिनेट

हॉकी इंडिया द्वारा भारतीय महिला कप्तान रानी रामपाल का नाम खेल 'रत्न अवॉर्ड' के लिए नॉमिनेट किया गया है, 'अर्जुन अवार्ड' के लिए यह नॉमिनेट...
महिला हॉकी कप्तान रानी 'खेल रत्न', 'अर्जुन अवार्ड' के लिए यह नॉमिनेट
महिला हॉकी कप्तान रानी 'खेल रत्न', 'अर्जुन अवार्ड' के लिए यह नॉमिनेट Social Media

राज एक्सप्रेस। हॉकी इंडिया द्वारा भारतीय महिला खिलाड़ी और कप्तान रानी रामपाल का नाम 'खेल रत्न' अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है, जबकि वंदना कटारिया, मोनिका और हरमनप्रीत सिंह के नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किए गए हैं। इसके अलावा मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए भारत के पूर्व खिलाड़ी आरपी सिंह और तुषार खांडेकर के नाम भेजे गए हैं, इसके साथ ही कोच बीजे करियप्पा और रमेश पठानिया के नाम द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए नॉमिनेट हुए हैं।

साल 2016 से 2019 तक का प्रदर्शन है आधार

जानकारी के लिए बता दें कि देश के सर्वोच्च सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए साल 2016 से 31 दिसंबर 2019 के बीच का प्रदर्शन आधार होगा। इस दौरान रानी की कप्तानी में भारत ने साल 2017 में महिला एशिया कप और 2018 में एशियाई खेलों में रजत पदक जीते थे। इसके अलावा भारतीय महिला कप्तान रानी रामपाल ने एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर साल 2019 में भारत के लिए गोल कर टोक्यो ओलंपिक क्वालीफिकेशन दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई थी।

इसके साथ ही रानी रामपाल की कप्तानी में एफआईएच रैंकिंग में भारत का 9वें स्थान पर था। विश्व खेल एथलीट का पुरस्कार हासिल करने वाली रानी रामपाल को साल 2016 में अर्जुन और 2020 में पद्मश्री मिल चुका है।

इन खिलाड़ियों का नाम अर्जुन अवार्ड के लिए नॉमिनेट

हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल के साथ-साथ भारत के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली वंदना और मोनिका को अर्जुन अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। यह दोनों खिलाड़ी भारत के लिए 150 से ज्यादा मैच खेल चुकी हैं। दोनों हिरोशिमा में एफआईएच सीरीज फाइनल्स, टोक्यो 2020 ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट और भुवनेश्वर में ओलंपिक क्वालिफायर में भारत के लिए अहम भूमिका निभाई थी।

इसके अलावा हरमनप्रीत सिंह का नाम भी अर्जुन पुरस्कार के लिए भेजा गया है। हरमनप्रीत ने भी भुवनेश्वर में एफआईएच सीरीज फाइनल्स में शानदार प्रदर्शन किया था। इसके अलावा उन्होंने साल 2020 में ओलंपिक टेस्ट आयोजन में मनप्रीत सिंह की जगह कप्तानी भी निभाई थी।

इन पूर्व दिग्गजों का नाम लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए नॉमिनेट

पूर्व दिग्गज खिलाड़ी आरपी सिंह और तुषार खांडेकर को हॉकी के बड़े योगदान के लिए मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। इसके साथ ही बीजे करियप्पा, जिन्होंने साल 2019 में जोहोर कप में रजत पदक जिताने वाली जूनियर पुरुष टीम को कोचिंग दी थी, उन्हें द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com