IPL: यशस्वी और प्रियम ने झेली आर्थिक तंगी, बने करोड़ों के खिलाड़ी

IPL के 13वें सीजन की बोली लग चुकी है, इसमें भारतीय युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल, प्रियम गर्ग, कार्तिक त्यागी और विराट सिंह करोड़ों में बिके।
IPL: यशस्वी (Yashasvi Jaiswal)  और प्रियम (Priyam Garg) ने झेली आर्थिक तंगी, बने करोड़ों के खिलाड़ी
IPL: यशस्वी (Yashasvi Jaiswal) और प्रियम (Priyam Garg) ने झेली आर्थिक तंगी, बने करोड़ों के खिलाड़ीAnkit Dubey - RE

राज एक्सप्रेस। आईपीएल (IPL 2020) के 13वें सीजन की बोली लग चुकी है, इसमें ढेरों खिलाड़ियों को बड़ी रकम पर खरीदा गया है। इनमें से कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिन्होंने आर्थिक तंगी का सामना कर खेल के मैदान तक का सफर तय किया है। इसमें भारतीय युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल, प्रियम गर्ग, कार्तिक त्यागी और विराट सिंह भी शामिल हैं। जिसमें अभी हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम के कप्तान बने प्रियंक गर्ग जिनके पिता ने दूध बेचकर उनको प्रैक्टिस करवाई है, वह आज बड़ी रकम पर बिके हैं, यशस्वी जयसवाल जिन्होंने अपना गुजारा करने के लिए गोलगप्पे की दुकान तक लगाई है, वह भी बड़ी रकम में बिके हैं।

यशस्वी जायसवाल 2.40 करोड़ में खरीदे गए

मुंबई के 17 वर्षीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का (Yashasvi Jaiswal) एक समय था, जब अपना गुजारा चलाने के लिए गोलगप्पे बेचा करते थे, उनकी बोली 2.40 करोड़ रुपए में लगी। जायसवाल को राजस्थान रॉयल्स ने 2.40 करोड़ में खरीदा। यशस्वी ने एक समय बहुत सी आर्थिक परेशानियां झेली, उन्होंने किराने की दुकान पर भी काम किया है।

प्रियम गर्ग 1.90 करोड़ में खरीदे गए

प्रियम (Priyam Garg) को अभी कुछ दिन पूर्व अंडर-19 वर्ल्ड कप T20 का कप्तान चुना गया है। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 1.90 करोड़ में खरीदा गया है। प्रियम बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, उनके पिता नरेश गर्ग साइकल से दूध बेचकर पैसे इकट्ठा कर बच्चे को प्रैक्टिस करवाते थे। अब वह स्वास्थ्य विभाग में ड्राइवर हैं, प्रियम बेहतरीन खिलाड़ी हैं, जिनके नाम पर प्रथम श्रेणी में दोहरा शतक भी शामिल है और लिस्ट-ए कैरियर में भी शतक शामिल है।

विराट सिंह को 1.90 करोड़ में खरीदा गया

झारखंड अंडर-19 के नियमित खिलाड़ी विराट सिंह (Virat Singh) को सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा है। उन्होंने 17 साल की उम्र में फर्स्ट क्लास क्रिकेट की शुरुआत की थी। विराट के बड़े भाई विशाल सिंह भी क्रिकेट खिलाड़ी हैं। विराट के पिताजी क्रिकेट खेलने से नाराज रहते थे पर आप उनके बेटे ने आईपीएल में नाम रोशन करने की तैयारी कर ली है।

कार्तिक त्यागी को 1.30 करोड़ में खरीदा गया

कार्तिक त्यागी जिनका चयन अभी अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी हुआ है, उनको 1.30 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है। उनके पिता योगेंद्र त्यागी किसान हैं, त्यागी ने भी काफी आर्थिक परेशानियों का सामना कर यहाँ तक का सफर तय किया है।

इन सभी खिलाड़ियों ने किसी समय आर्थिक तंगी का सामना किया है, और आज वे फर्श से अर्श तक पहुंच चुके हैं। इन सभी खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा की बदौलत यह मुकाम हासिल किया है, अब देखना यह है कि आईपीएल 2020 (IPL 2020) में एक खिलाड़ी किस तरह कमाल करते हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com